Last Updated:

Atta Ka Halwa: बरसात के मौसम में निमाड़ के बुरहानपुर में गेहूं के आटे का हलवा स्वाद के साथ गर्माहट भी देता है. यह आसानी से घर पर तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है.

Atta Ka Halwa: मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में जैसे ही बरसात का मौसम शुरू होता है. वैसे ही घरों में तरह-तरह के गरमा-गरम पकवान बनने लगते हैं. बारिश के दिनों में ठंडक बढ़ने पर लोग गर्म और स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद करते हैं. ऐसे में बुरहानपुर में गेहूं के आटे से तैयार होने वाला हलवा लोगों की पसंदीदा मिठाई बन जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और यह घर पर आसानी से तैयार हो जाता है. इसको आसान विधि से आप भी आपके घर पर तैयार कर सकते हैं इस हलवे की खासियत होती है कि यह शरीर को गर्माहट देता है और पौष्टिक होता है इसलिए डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को महिला फुला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर में गेहूं के आटे का हलवा पारंपरिक तौर पर बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए जाड़ा यानी मोटा गेहूं का आटा शक्कर घी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग स्वाद के अनुसार इसमें इलायची या अन्य सामग्री भी मिलाते हैं. बारिश के मौसम में गरमा-गरम हलवा खाने का अपना अलग ही स्वाद होता है.

ऐसे तैयार करें गेहूं के आटे का हलवा
हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म किया जाता है. इसके बाद इसमें जाड़ा गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भुना जाता है. आटे को लगातार चलाते रहना जरूरी होता है.ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं और समान रूप से भुन जाए. जब आटे से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए तब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है.

इसके बाद इसमें शक्कर मिलाई जाती है और हलवे को लगातार चलाते हुए पकाया जाता है. कुछ देर में हलवा गाढ़ा होकर तैयार होने लगता है.आखिर में इसमें कटे हुए काजू बादाम किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं. करीब 30 से 40 मिनट में गरमा-गरम गेहूं के आटे का हलवा तैयार हो जाता है.
यह हलवा बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. खासकर बारिश के मौसम में परिवार के लोग एक साथ बैठकर गरमा-गरम हलवे का आनंद लेते हैं. बुरहानपुर की यह पारंपरिक मिठास आज भी लोगों के घरों में बरकरार है. अगर आप भी इस बरसात में कुछ स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला पकवान बनाना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे का हलवा जरूर आजमा सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment