Last Updated:

OpenAI ने ChatGPT Images लॉन्च किया है, जो Nano Banana Pro को सीधी टक्कर देता है. जानिए क्या है नया, कैसे करें इस्तेमाल और क्यों यह नया इमेज जनरेशन टूल चार गुना तेज़ बताया जा रहा है.

Zoom

ChatGPT Images.

ओपेन एआई ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया और दमदार फीचर ChatGPT Images पेश किया है. ये नया इमेज जनरेशन टूल Google के Nano Banana Pro को सीधी टक्कर देने के लिए लाया गया है. दावा किया जा रहा है कि यह नया टूल पहले के मुकाबले चार गुना तेज़ है. कुछ ही दिन पहले ChatGPT 5.2 को सभी पेड यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया था, और अब चैटजीपीटी इमेज का आना इस बात का संकेत देता है कि यह नया इमेज फीचर भी उसी लेटेस्ट मॉडल पर बेस्ड है.

OpenAI लगातार अपने इमेज टूल्स को बेहतर बना रहा है. अब चैटजीपीटी इमेज यूज़र के दिए गए निर्देशों (प्रॉम्प्ट्स) को पहले से ज्यादा अच्छी तरह समझता है और ज्यादा सटीक और डिटेल्ड इमेज तैयार करता है. साथ ही, इसमें इमेज एडिटिंग की सुविधाएं भी पहले से बेहतर कर दी गई हैं.

ChatGPT Images में क्या है नया?
चैटजीपीटी इमेजेस के साथ सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ChatGPT के साइडबार में एक अलग Images सेक्शन जोड़ा गया है. यहां यूज़र अलग-अलग स्टाइल देख सकते हैं, नए आइडियाज एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपनी पहले बनाई गई इमेज का इतिहास भी देख सकते हैं.

यह टूल सिर्फ टेक्स्ट से इमेज बनाने तक सीमित नहीं है. अब आप एक से ज्यादा इमेज जोड़ सकते हैं, उन्हें मिक्स या ब्लेंड कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे Nano Banana Pro में किया जाता है. इसके अलावा, चैटजीपीटी इमेजेस में कुछ प्रीसेट प्रॉम्प्ट्स भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं.

ChatGPT Images का इस्तेमाल कैसे करें?

चैटजीपीटी इमेजेस का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यह फीचर मोबाइल ऐप और वेब दोनों पर उपलब्ध है.

  1. सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट खोलें
  2. ‘+’ आइकन पर क्लिक करें
  3. ‘Create Image’ ऑप्शन चुनें
  4. चाहें तो प्रीसेट फिल्टर चुनें या अपनी इमेज के लिए खुद प्रॉम्प्ट लिखें

हालांकि ChatGPT Images का नाम हर जगह साफ़ तौर पर नहीं दिखता, लेकिन माना जा रहा है कि यही नया इमेज मॉडल फ्री यूज़र्स के लिए भी काम कर रहा है.

आज के समय में AI इमेज जनरेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए सबसे बड़ा फोकस बन चुकी है. गूगल पहले ही दावा कर चुका है कि उसके टूल्स से अब तक 500 अरब से ज्यादा इमेज बनाई जा चुकी हैं. ऐसे में ChatGPT Images का आना AI की इस रेस को और भी दिलचस्प बना देता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment