एक समय क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ODI वर्ल्ड कप से दूर होने के खतरे का सामना कर रही है। 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहने के बाद अब कैरेबियाई टीम के सामने 2027 ODI वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश का रास्ता भी मुश्किल नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि अब सिर्फ अपनी जीत ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी उसकी उम्मीदें टिकी हैं।

ICC के नियमों के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक ICC ODI रैंकिंग में शीर्ष आठ स्थानों पर रहने वाली टीमें 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगी। फिलहाल शे होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम 10वें स्थान पर है। कट-ऑफ तारीख से पहले उसके पास केवल दो ODI मुकाबले बचे हैं, जिससे उसकी राह और कठिन हो गई है।

30 सितंबर 2026 कट-ऑफ डेट 

वेस्टइंडीज को सितंबर में भारत के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है, लेकिन 30 सितंबर की कट-ऑफ डेट से पहले केवल पहले दो ODI ही उसके लिए मायने रखेंगे। ऐसे में टीम को सीधे क्वालिफिकेशन की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत के खिलाफ दोनों मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि, सिर्फ भारत पर जीत काफी नहीं होगी। 

वेस्टइंडीज की नजर आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही पांच मैचों की ODI सीरीज पर भी रहेगी। यदि आयरलैंड यह सीरीज 5-0 या 4-1 से जीतने में सफल रहता है, तो वेस्टइंडीज के लिए शीर्ष आठ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रह सकती है। हालांकि, सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुका है। फिलहाल ICC ODI रैंकिंग में अफगानिस्तान आठवें और आयरलैंड 12वें स्थान पर है। आयरलैंड पहले ही क्वालिफायर खेलने के लिए तय माना जा रहा है, जबकि अफगानिस्तान सीधे वर्ल्ड कप में जगह बनाने का मजबूत दावेदार है।

ODI वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नजर आएगी WI?

अगर वेस्टइंडीज टॉप-8 में जगह नहीं बना पाता है, तो उसे एक बार फिर ODI वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना होगा, जिसका आयोजन फरवरी-मार्च 2027 में किया जाएगा। गौरतलब है कि 2023 वर्ल्ड कप से पहले भी कैरेबियाई टीम क्वालिफायर में असफल रही थी और इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप नहीं खेल पाई थी।

ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। वेस्टइंडीज सितंबर में भारत दौरे से ODI क्रिकेट में वापसी करेगी। दोनों टीमों के बीच 27 और 30 सितंबर तथा 3 अक्टूबर को तीन ODI खेले जाएंगे। इसके बाद पांच मैचों की T20I सीरीज भी खेली जाएगी। फिलहाल वेस्टइंडीज अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है।

यह भी पढ़ें:

आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम को मिला फायदा, फिर भी टॉप 10 से रह गए दूर

जोस बटलर ने तोड़ा कायरन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment