पनीर कॉर्न सलाद रेसिपी (Paneer Corn Salad Recipe): पनीर कॉर्न सलाद (Paneer Corn Salad) एक हेल्दी दिन की शुरुआत करने के लिए ‘परफेक्ट रेसिपी’ हो सकती है. सलाद का नाम सुनते ही वैसे तो कई लोग मुंह बनाने लगते हैं क्योंकि ज्यादातर सलाद का स्वाद मजेदार नहीं होता है. हालांकि पनीर कॉर्न सलाद के मामले में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इस सलाद के नाम से ही साफ हो जाता है कि इसमें मुख्य इन्ग्रेडिएंट्स के तौर पर पनीर और स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल किया जाता है. यह सलाद ऑयली फ्री होने की वजह से सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.
आप भी अगर अपनी हेल्द को लेकर कांशियस रहते हैं साथ ही दिन की शुरुआत किसी टेस्टी और हेल्दी फूड आइटम से करना चाहते हैं तो पनीर कॉर्न सलाद आपके लिए एक बढ़िया ब्रेकफास्ट हो सकता है. इसे बनाना काफी आसान है और यह झटपट तैयार हो जाता है.
पनीर कॉर्न सलाद बनाने के लिए सामग्री
पनीर – 250 ग्राम
स्वीट कॉर्न – 1/4 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
हरी मिर्च बारीक कटी – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें: Winter Snacks: सर्दियों में इन 6 स्नैक्स से मिटाएं अपनी भूख, स्वाद से हैं भरपूर
पनीर कॉर्न सलाद बनाने की विधि
पनीर कॉर्न सलाद बनाना बेहद आसान है. यह झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लें और उसे अच्छी तरह से धोकर पहले उसके ऊपर का छिलका उतार दें और फिर उसे पतला और लंबा काट लें. इसके बाद टमाटर लें और उसे बारीक काट लें. इसके बाद पनीर लें और उसे लंबाई में काट लें (आप चाहें तो पनीर के चौकोर टुकड़े भी कर सकते हैं).
इसे भी पढ़ें: साउथ इंडियन फूड डिश ‘पुट्टू’ घर पर करें ट्राई, नहीं भूल पाएंगे स्वाद
अब एक बाउल लें और उसमें कटा पनीर, टमाटर और प्याज को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद इस मिश्रण में स्वीट कॉर्न डालकर मिलाएं. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला दें. इसके बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से सभी को मिक्स कर लें. आखिर में सलाद पर हरे धनिये की गार्निश कर ब्रेकफास्ट के लिए सर्व करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle