X

एक ट्रिक से बदल जाएगा स्वाद, मिलेगा पाव भाजी का असली स्ट्रीट स्टाइल टेस्ट

 

arw img

पाव भाजी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. ऐसे में सही विधि अपनाकर घर पर भी स्टॉल जैसा स्वाद पाया जा सकता है, तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि. स्वादिष्ट पाव भाजी के लिए भाजी का सही टेक्सचर बेहद जरूरी है. इसके लिए गाजर, मटर और फूलगोभी को दरदरा काट लें. साथ ही प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काटें, ताकि पकाते समय स्वाद अच्छी तरह मिल सके. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और सभी सब्जियों को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक वे नरम होकर हल्का पानी न छोड़ दें. इसके बाद इसमें बटर, नमक, हल्दी, कसूरी मेथी और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से भूनें. फिर उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मैश करें और मिश्रण को कुछ देर और पकाएं, ताकि सभी फ्लेवर मिल जाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस या इमली का पानी डाल सकते हैं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं, जिससे भाजी गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाती है. अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment