Last Updated:

Perfect Coffee banane ka tarika: देखो भाई भला भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफ का सबसे अहम हिस्सा लोग मानते हैं. मगर, कुछ लोगों के लिए कॉफी सुबह की एनर्जी का डोज होती है. नींद खुलते ही अगर कॉफी का कप हाथ में न हो तो पूरा दिन खराब हो जाता है. मगर हर किसी को अच्छी कॉफी बनाना नहीं आता है. कुछ लोग तो इसी में कन्फ्यू रहते हैं कि आखिर कॉफी पाउडर पहले डालें या पानी… या पानी में पाउडर डालना भी होता है या नहीं? आइए आज जान लीजिए सही तरीका. एक घूंट पीते ही लोग पूछने लगेंगे कि आखिर कहां से मंगवाई है. 

Top Deals Inside

Hot Coffee Recipe: रोस्टेड कॉफी बींस से बनाया जाता है कॉफी पाउडर और इससे बनने वाली कॉफी मन को तरोताजा कर देती है. कॉफी पीना कई लोगों को पसंद होता है. इसे पीने से बहुत ताजगी सी भी महसूस होती है. पर क्या आप बना पाते हैं बढ़िया कॉफी….? लीजिए हम आपके लिए लेकर आए हैं परफेक्ट कॉफी बनाने की विधि.

कॉफी की कई सारी वैरायटी होती हैं. इसमें फिल्टर कॉफी कई लोगों की फेवरेट होती हैं. वहीं कुछ आसान तरीके से नॉर्मल कॉफी बनाई जाती है. इन दोनों कॉफी को बनाने का तरीका और स्वाद दोनों अलग है.

फिल्टर कॉफी, दक्षिण भारत की पारंपरिक कॉफी, विशेष रूप से तमिलनाडु और कर्नाटक में लोकप्रिय है. यह कॉफी पाउडर को धीमी गति से पानी के साथ छानकर बनाई जाती है, जिससे इसका स्वाद गहरा और सुगंधित होता है. दूसरी ओर, नॉर्मल कॉफी, जिसे आमतौर पर इंस्टेंट कॉफी कहते हैं, तुरंत घुलने वाले कॉफी पाउडर से बनती है और इसका स्वाद हल्का होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको फिल्टर कॉफी बनानी है तो इस आसान टिप्स को फॉलो करें. इससे पहले सामग्री इक्ठ्ठा करें. फिल्टर कॉफी के लिए 2 बड़े चम्मच फिल्टर कॉफी पाउडर, 1 कप पानी, 1 कप दूध, 1-2 चम्मच चीनी लें. पारंपरिक कॉफी फिल्टर में ऊपरी हिस्से में कॉफी पाउडर डालें. इसे दबाएं और 3/4 कप गर्म पानी धीरे-धीरे डालें. नीचे के डिब्बे में कॉफी डिकॉकशन इकट्ठा होने दें (लगभग 15-20 मिनट). एक कप में 1/4 कप डिकॉकशन लें, उसमें उबला हुआ दूध और चीनी मिलाएं. दावारा-टंबलर में कॉफी को बार-बार उछालकर झागदार बनाएं और गरमा-गरम परोसें.

नॉर्मल कॉफी अक्सर हम घरों में तैयार कर लेते हैं. मगर इसे बेस्ट बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए वो है- 1 टेबलस्पून कॉफी पाउडर, 2 टीस्पून चीनी, 2 कप दूध और चुटकीभर चॉकलेट पाउडर.

कॉफी बनाने की विधि कुछ इस तरह है. सबसे पहले एक कप में कॉफी पाउडर और चीनी डालकर अच्‍छी तरह से फेंट लें. अब इसमें थोड़ा सा गर्म दूध डालकर फिर से फेंट लें. पेस्‍ट के पूरा स्मूद होने तक फेंटते रहें. जब झाग बनने लगे तब इसे फेंटना बंद कर दें.

अब मीडियम आंच पे दूध को एक पैन में उबालें. तेज गर्म होने पर इसे कॉफी वाले कप में डालें. दूध को कप में थोड़ी ऊंचाई से इस तर‍ह डालें कि कॉफी में झाग आ जाए. चॉकलेट पाउडर डालकर गर्मागरम हॉट कॉफी को ऐसे ही या फिर स्नैक्स के साथ सर्व करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment