Image Source : INSTAGRAM/AFSANA KHAN
अफसाना खान की हल्दी सेरेमनी

बिग बॉस 15 फेम और लोकप्रिय गायिका अफसाना खान बॉयफ्रेंड साज़ के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हल्दी सेरेमनी के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इस दौरान अफसाना की हल्दी सेरेमनी में राखी सावंत, डोनल बिष्ट, अक्षरा सहित जैसे कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया।

शुक्रवार (18 फरवरी) को अफसाना ने इंस्टाग्राम पर अपने खास पलों की तस्वीरों को फैंस के बीच पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। साज़ के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा करते हुए, अफसाना ने लिखा, “#afsaajz की हल्दी।”

यहां देखें तस्वीरें

हल्दी सेरेमनी के मद्देनजर इस कपल ने मैचिंग आउटफिट पहनना था। एक तरफ मस्टर्ड कलर के लहंगा-चोली में अफसाना खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, साज़ ने उनसे मिलते-जुलते कलर के कुर्ता-पायजामा में काफी जच रहे हैं।

बिग बॉस से अफसाना के दोस्त अक्षरा सिंह और डोनल बिष्ट भी प्री-वेडिंग फेस्टिवल में शामिल हुए। अक्षरा ने जहां चमकीले पीले रंग का लहंगा पहना था, वहीं डोनल ने गुलाबी रंग का सूट पहना था। सेलेब्स ने दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज दिए।

अफ़साना खान 19 फरवरी को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज़ से शादी करेंगी। इस कपल के पियानो के आकार के शादी के कार्ड ने पहले ही इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा। चूंकि अफसाना और साज़ दोनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनकी शादी का कार्ड उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।





Source link

Write A Comment