दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट जो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अंडर में आती है, उसने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल और इन वीडियो को सर्कुलेट करने के मामले में एफआईआर नंबर 173/26 सेक्शन BNS 351(3)/353(2)/356(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसमें जिन X और इंस्टाग्राम हैंडल्स से ये वीडियो सर्कुलेट किए गए, उनसे वीडियो डिलीट करने और ये वीडियो कहां से आए, इसमें कौन है, इसकी जानकारी मांगी गई है।
पुलिस ने कुछ X हैंडल्स और न्यूज पोर्टल्स को भेजा नोटिस
इसमें कुछ न्यूज पोर्टल और अलग-अलग X हैंल्डस को भी नोटिस भेजा गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही इन लोगों को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी गई है। दिल्ली पुलिस ने कुछ X हैंडल्स जिसमें लोगों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया उन लोगों को नोटिस जारी किया है। उनसे जानकारी शेयर करने के लिए कहा गया है। इसमें कुछ न्यूज पोर्टल्स भी शामिल हैं।
PM और फोर्स के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने पर एक्शन
इन लोगों ने X पर पोस्ट किए थे जिसमें कुछ लोग पीएम और फोर्स के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इसको लेकर जानकारी मांगी गई है। इसमें वो लड़की भी शामिल है जो पीएम को बहुत ज्यादा अपशब्द कह रही थी। इससे पहले, संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस ने ‘X’ को भी पत्र लिखा और पूरी जानकारी मांगी है।
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के दौरान दिए गए विवादित बयान
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट हाल ही में 25 जुलाई को खत्म हुआ है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, PM मोदी और फोर्स के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल वाले वीडियो सामने आए थे। इन वीडियोज के सर्कुलेशन, वह वीडियोज कहां से आए और उनमें कौन है, इसकी जानकारी जमा की जा रही है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हो गया था प्रदर्शन
जान लें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन खत्म हो गया था। सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी की 3 मांगें मान ली थीं, उसके बाद प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया गया था। CJP की तीन मांगें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, खुदकुशी करने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों को 1 करोड़ रुपये के मुआवजे और प्रदर्शनकारियों व आयोजकों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की थीं।
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर घायल इंस्पेक्टर का बड़ा दावा- “उपद्रवियों के पास नुकीले हथियार थे, आंदोलन में चाकूबाज घुसे”