Poco M4 Pro 5G Launching: पोको M4 Pro 5G भारत में आज (15 फरवरी) लॉन्च होने के लिए तैयार है. ग्राहक इस फोन की लाइव स्ट्रीमिंग घर बैठे भी देख सकते हैं. लॉन्च इवेंट को वर्चुअली मेटावर्स द्वारा आयोजित किया जाएगा. लाइव इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. साथ ही फ्लिपकार्ट ने फोन के लिए माइक्रोसाइट भी रिलीज़ किया है, जहां से फोन की जानकारी सामने आ चुकी है.
Poco M4 Pro के भारतीय वर्जन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें वहीं चिपसेट और कैमरा फीचर्स होंगे, जो कि यूरोप वाले वेरिएंट में है. यूरोपियन बाज़ार में इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत की कीमत EUR 199 (करीब 17,000 रुपये), और इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 219 (करीब 18,781 रुपये) हो सकती है. इस फोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराई जाएगी.
(ये भी पढ़ें- BSNL का धांसू प्लान! एक बार रिचार्ज करके 2 महीने मिलेगी फ्री कॉलिंग, पाएं 100GB डेटा)
Flipkart पर फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज लाइव किया है, जहां से पता चला है कि Poco M4 Pro, 6.6-इंच के पंच होल डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है. ये तीन कलर ऑप्शन – पावर ब्लैक, कूल ब्लू, और पोको येलो में आता है.
Poco M4 Pro 5जी में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 SoC प्रोसेसर के साथ 6GB की RAM के साथ आता है. साथ ही इसमें डायनैमिक रैम एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी के साथ 8GB रैम तक बढ़ाई जा सकती है.
मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलेगा, जो कि 119-डिग्री लेंस के साथ आता है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |