नई दिल्ली: POCO M4 Pro 5G स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध है. ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस फोन को खरीदा जा सकता है. पोको के इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था. फ्लिपकार्ट की सेल (Flipkart Sale) में इस फोन पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

POCO के इस मिड-रेंज फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में टर्बो रैम कैपेबिलिटी दी गई है जो 8GB रैम को बढ़ाकर 11 जीबी तक बना देती है. यह फोन तीन खूबसूरत रंग पावर ब्लैक, कूल ब्लू और पोको येलो में लॉन्च किया गया है.

POCO M4 Pro 5G की कीमत
4GB रैम और 64GB स्टोरेज क्षमता वाले POCO M4 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है. जबकि 6GB + 128GB वर्जन की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 128GB वाले वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये है. एसबीआई कार्ड (SBI Card) से शॉपिंग करने पर आपको 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह पोको का बेस फोन आपको 14,999 के स्थान पर 13,999 रुपये में मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- iPhone 12 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, Flipkart दे रहा है धमाकेदार ऑफर

एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड (Axis Bank Credit Card) से फोन की खरीद करने पर 5 परसेंट का कैशबैक ऑफर (Cash Back Offer) किया जा रहा है. अगर आप इस फोन को आसान किस्तों पर खरीदना चाहते हैं तो आप 520 रुपये की मासिक EMI पर खरीद सकते हैं.

POCO M4 Pro 5G स्मार्टफोन का कैमरा
POCO M4 Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है. कैमरे के साथ AI का सपोर्ट मिलता है. कैमरे के साथ नाइट मोड भी है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

 POCO M4 Pro 5G Price in India, POCO Smartphone Price, POCO Mobile Phone Price,

POCO M4 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
POCO के इस फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है. इसे MIUI 13 का अपडेट भी जल्द मिलेगा. डिस्प्ले के साथ DCI-P3 वाइड कलर गोमट, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन के साथ 8 जीबी डायनेमिक रैम की सुविधा मिलेगी.

POCO M4 Pro 5G Price in India, POCO Smartphone Price, POCO Mobile Phone Price,

33 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
बैटरी की बात करें तो POCO M4 Pro 5G फोन में 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक IR ब्लास्टर भी है. स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर लगाया गया है.

Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Poco, Smartphone



Source link

Write A Comment