पोटैटो चीज स्टिक्स रेसिपी (Potato Cheese Sticks Recipe): पोटैटो चीज स्टिक्स (Potato Cheese Sticks) ऐसा फूड आइटम है जो बच्चों को काफी पसंद आता है, हालांकि बड़े लोग भी इसे चाव से खाते हैं. लंच के कुछ वक्त बाद ही अगर थोड़ी भूख लगने लगे तो उस वक्त पोटैटो चीज स्टिक्स बनाकर खाए जा सकते हैं. बच्चों को किसी भी वक्त भूख लग आती है, ऐसे में कई बार उन्हें फटाफट बनाकर कुछ देना मुश्किल काम हो जाता है क्योंकि उस वक्त समझ नहीं आता कि आखिर क्या बनाया जाए तो स्वादिष्ट होने के साथ ही कम वक्त में बनकर तैयार हो जाए. ऐसे में पोटैटो चीज स्टिक्स एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है.
पोटैटो चीज स्टिक्स बनाना काफी आसान है. ये कम वक्त में तैयार होने वाली रेसिपी है. आज हम आपको पोटैटो चीज स्टिक्स बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो कर आप आसानी से स्वादिष्ट पोटैटो चीज स्टिक्स बना सकते हैं.

पोटैटो चीज स्टिक्स बनाने की सामग्री
आलू – 1/2 किलो
चीज – 5 क्यूब्स
मैदा – 5 टेबलस्पून
ब्रेड का चूरा – 1 कटोरी
चिली प्लेक्स – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 2 टी स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: स्नैक्स बनाने का नहीं है ज्यादा वक्त तो 5 मिनट में ऐसे बनाएं पनीर रोल

पोटैटो चीज स्टिक्स बनाने की विधि
पोटैटो चीज स्टिक्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें. इसके बाद जब आलू ठंडे हो जाएं तो उन्हें छील लें. अब सभी आलूओं को एक बर्तन में डालकर मैश कर लें. इसमें चीज, मैदा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण का डफ तैयार कर लें. इसे पराठे जैसा बेल लें. अगर यह हाथ में चिपक रहा हो तो थोड़ा सा तेल लगाकर इसे बेलें.

इसे भी पढ़ें: Idli Recipe: इडली झटपट तैयार करने का आसान तरीका
इसके बाद इसे मनचाहे आकार में काटकर उनकी स्टीक्स बना लें. इसके बाद इन सभी स्टिक्स को लगभग आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उन्हें मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो पोटैटो स्टिक्स को लें और उन्हें ब्रेड के चूरे में कोट कर डीप फ्राई करने के लिए तेल में डाल दें. इसके बाद इन्हें सुनहरा होने तक फ्राई करें. जब स्टिक्स गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारी पोटैटो चीज स्टिक्स को फ्राई कर लें. अब इन्हें केचअप के साथ सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle



Source link

Write A Comment