X

छोटे आलू से बनाएं ‘वेज अंडा करी’, खाने वाले भी खा जाएंगे धोखा, जानिए रेसिपी

 

arw img

Potato Egg Style Curry: अगर आप शाकाहारी हैं और नई-नई करी खाना पसंद करते हैं, तो रांची की यह खास आलू करी जरूर ट्राई करें. देखने में यह बिल्कुल अंडा करी जैसी लगती है. इसका स्वाद भी काफी हद तक वैसा ही होता है. इस रेसिपी के लिए सबसे पहले छोटे आकार के आलू चुनें. आलू को अच्छी तरह उबालकर छील लें. इसके बाद इन्हें सरसों के तेल में डीप फ्राई करें. इसके बाद सबसे पहले दो प्याज, एक टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, काली मिर्च, तेज पत्ता, थोड़ा-सा मीट मसाला, आधा चम्मच चिकन मसाला और स्वादानुसार लाल मिर्च डालकर पीस लें. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें जीरा, मेथी और तेज पत्ता का तड़का लगाएं। इसके बाद तैयार मसाला डालकर अच्छी तरह भूनें. मसाले को तब तक पकाएं, जब तक वह तेल न छोड़ दे. अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें. ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए एक या दो उबले आलू मैश करके इसमें मिला दें. फिर स्वादानुसार नमक डालें. अंत में पहले से फ्राई किए हुए छोटे आलू ग्रेवी में डाल दें. इसे 10 से 15 मिनट तक ढककर पकाएं। गैस बंद करने के बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment