केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (NIRRF) की शुरूआत होने के बाद से, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह बनाने वाले भारतीय शैक्षिक संस्थानों की संख्या साल  2015 के 11 से बढ़कर 52 हो गई है। इन संस्थानों की लिस्ट भी सामने आई है। 

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में जगह बनाने वाले संस्थानों में सबसे ज्यादा IITs के नाम शामिल हैं। 118 रैंकिंग के साथ आईआईटी दिल्ली पहले नंबर पर है। इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कई प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज ने भी अपनी जगह बनाई है।
























































क्रम संख्या  शैक्षिक संस्थान रैंकिंग
1. IIT दिल्ली 118 रैंक
2. IIT बॉम्बे  134 रैंक
3. IIT मद्रास 170 रैंक
4. IIT खड़गपुर 205 रैंक 
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलोर 221 रैंक 
6. IIT कानपुर 221 रैंक
7. दिल्ली यूनिवर्सिटी 322 रैंक
8. IIT रुड़की 335 रैंक
9. IIT गुवाहाटी 349 रैंक 
10. शूलनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस, सोलन 452 रैंक 
11. अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई 470 रैंक 
12. IIT BHU, वाराणसी 510 रैंक 
13. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब 526 रैंक 
14. IIT इंदौर 546 रैंक 
15. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU, दिल्ली) 555 रैंक 
16. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी 575 रैंक 
17. IIT हैदराबाद 588 रैंक 
18. वीआईटी वेल्लोर (VIT Vellore) 597 रैंक 
19. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी 655 रैंक 
20. जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली 686 रैंक 
21. IIT धनबाद 701-710 रैंक
22. थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला 701-710 रैंक
23. Bharathiar यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर 711-720 रैंक
24. जाधवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता 721-730 रैंक
25. NIT तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy) 721-730 रैंक
26. ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत 751-760 रैंक
27. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चहेरू (LPU) 791-800 रैंक 
28. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी 791-800 रैंक 
29. सवीथा इंस्टीट्यूट, तमिलनाडु (SIMATS) 801-850 रैंक
30. IIT गांधीनगर 851-900 रैंक
31. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) 851-900 रैंक
32. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद  851-900 रैंक
33. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा 901-950 रैंक
34. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता 901-950 रैंक
35. यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई 901-950 रैंक
36. UPES देहरादून 901-950 रैंक
37. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी 951-1000 रैंक 
38. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)  1001-1200 रैंक
39. चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा 1001-1200 रैंक
40. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) 1001-1200 रैंक
41. IIT टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर 1001-1200 रैंक
42. कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) भुवनेश्वर: 1001-1200 रैंक
43. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ 1001-1200 रैंक
44. शिव नादर यूनिवर्सिटी, दादरी 1001-1200 रैंक
45. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRM) 1001-1200 रैंक
46. अमृता विश्व विद्यापीठम 1201-1400
47. गलगोटियास यूनिवर्सिटी (Galgotias University) 1201-1400 रैंक
48. IIIT अलाहाबाद, प्रयागराज 1201-1400 रैंक
49. सत्यबामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी 1201-1400 रैंक
50. शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA), भुवनेश्वर 1201-1400 रैंक
51. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली 1401+ रैंक
52. पोंडिचेरी यूनिवर्सिटी 1401+ रैंक

2015 में NIRF की हुई थी शुरुआत

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने 2015 में NIRF (इंडिया रैंकिंग) की शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य देश के उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और उनकी वार्षिक रैंकिंग तैयार करना है। 

इन रैंकिंग की पद्धति पांच मुख्य मानंदंड पर आधारित है, जिनमें शिक्षण, सीखना और संसाधन, शोध और पेशेवर तौर-तरीके, स्नातक के परीक्षा परिणाम, संपर्क और समावेशिता, और छात्रों की राय शामिल हैं। 

संस्थानों के आवेदनों की संख्या बढ़कर हुई 7692 

मंत्री ने कहा कि NIRF के तहत मिलने वाले आवेदनों की संख्या 2021 के 6,272 से बढ़कर 2025 में 14,163 हो गई। 2021-2025 के दौरान NIRF में भाग लेने वाले अलग-अलग संस्थानों की संख्या 4,030 से बढ़कर 7,692 हो गई। 

2015 में थे सिर्फ 11 संस्थान

मजूमदार ने कहा, ‘एनआईआरएफ की शुरूआत होने के बाद से क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल होने वाले संस्थानों की संख्या बढ़ी है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2015 में 11 संस्थान थे, जो क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में बढ़कर 52 हो गए हैं।’ (PTI के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 

NEET-UG छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, काउंसलिंग की तारीख आई सामने, 8 सितंबर से शुरू होगा नया सत्र





Source link

Write A Comment