होमफोटोलाइफ़फूड

डाइट पर हैं फिर भी मीठा खाना चाहते हैं? ट्राई करें ये रागी मालपुआ रेसिपी

Last Updated:

Healthy Ragi Malpua Recipe: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन सेहत और आपको कैलोरी की चिंता सताती है, तो रागी मालपुआ आपके लिए एकदम परफेक्ट और हेल्दी विकल्प है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए बहुत ज्यादा तामझाम की भी जरूरत नहीं पड़ती. कम तेल में धीमी आंच पर तैयार होने वाला यह मालपुआ स्वाद में जितना लाजवाब है, सेहत के लिहाज से उतना ही फायदेमंद भी है. यहां जानिए इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप बेहद सरल तरीका कि कैसे आप घर पर ही कम समय में एकदम क्रिस्पी और टेस्टी रागी मालपुआ तैयार कर मेहमानों का दिल जीत सकती हैं.

मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन सेहत और डाइट की वजह से कई लोग इससे दूरी बना लेते हैं. अगर आपके घर भी ऐसे मेहमान आ रहे हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी फिक्रमन्द रहते हैं, तो आप उनके लिए बिना सोचे ‘रागी मालपुआ’ बना सकती हैं. यह स्वाद में जितना लाजवाब है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी है. इसे घर में रखी कुछ ही चीजों से बेहद कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे सरल विधि.

सबसे पहले मालपुआ के अंदर भरने वाला सामान तैयार कर लें. इसके लिए गैस पर एक पैन को धीमी आंच पर रखें. अब इस पैन में थोड़े से खरबूजे के बीज और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालकर हल्का सा भून लें. जब नारियल और बीज अच्छी तरह भून जाएं, तब गैस बंद कर दें. अब इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर और स्वादानुसार शहद डालकर सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स कर लें. इस तैयार स्टफिंग को एक अलग प्लेट में निकालकर रख दें.

अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें रागी का आटा व अन्य जरूरी आटे मिला लें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और एक बढ़िया पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न पड़ें. इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मालपुआ का पेस्ट बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि घोल न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और न ही पानी की तरह पतला. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा होगा तो मालपुआ अंदर से कच्चा रह जाएगा, और अगर बहुत पतला हुआ तो पैन पर डालते ही वह टूट जाएगा.

अब गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन या तवा गर्म करें और उसमें थोड़ा सा राइस ब्रान ऑयल (या घी) लगाएं. जब पैन हल्का गर्म हो जाए, तब चमचे की मदद से मालपुआ का घोल डालें और उसे गोल आकार में फैलाएं. इसे हमेशा कम तेल या घी में ही पकाएं.

मालपुआ को हमेशा धीमी आंच पर ही सेकना चाहिए. अगर आंच तेज होगी तो यह ऊपर से तो पका हुआ दिखेगा लेकिन अंदर से कच्चा रह जाएगा. जब मालपुआ नीचे की तरफ से अच्छी तरह सिक जाए, तभी उसे पलटें. जल्दबाजी में पलटने से यह टूट सकता है.

जब मालपुआ दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए और किनारों से थोड़ा क्रिस्पी हो जाए, तो इसे पैन से निकालकर एक प्लेट में रख लें. अब मालपुआ के बीच में पहले से तैयार किया हुआ नारियल और शहद का मिश्रण रखें और इसे रोल या फोल्ड कर लें.

मालपुआ को और भी रसीला बनाने के लिए आप ऊपर से एक तार की चाशनी भी डाल सकती हैं, जिसे पानी और चीनी को उबालकर आसानी से बनाया जा सकता है. आखिर में इसे ताजे अनार के दानों से सजाएं और मेहमानों को गर्मागर्म परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment