आज के समय में Water Purifier खरीदना सिर्फ किसी बड़े ब्रांड को चुनने भर का मामला नहीं रह गया है. सही Purifier का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपके घर में पानी का सोर्स क्या है. अगर आप बोरवेल या टैंकर का पानी इस्तेमाल करते हैं, तो RO Purifier बेहतर रहता है. वहीं, नगर निगम के पानी का इस्तेमाल करने वाले कई लोग UV या UF Purifier चुनकर पैसे और पानी दोनों बचा सकते हैं.

अगर आपका बजट 12,000 रुपये तक है, तो बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 Water Purifier के बारे में जो फीचर्स और कीमत के हिसाब से शानदार माने जा रहे हैं.

V-Guard Aurina RO+UF Mineral Water Purifier
यह मॉडल RO और UF फिल्ट्रेशन के साथ मिनरल रिटेंशन फीचर देता है. इसमें 7 लीटर का स्टोरेज टैंक मिलता है और इसकी कीमत करीब 9,099 रुपये है. कम कीमत में अच्छे फीचर्स की वजह से यह एक बढ़िया विकल्प माना जाता है.

Croma 7.5L RO + UV + Alkaline Water Purifier
करीब 10,999 रुपये की कीमत वाला यह Purifier RO, UV और Alkaline तकनीक के साथ आता है. इसमें 8-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो पानी को बेहतर तरीके से साफ करता है.

Aquaguard Sure Delight RO+UV+UF
Aquaguard भारत के सबसे भरोसेमंद Water Purifier ब्रांड्स में से एक है. यह मॉडल RO, UV और UF तकनीक के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 9,999 रुपये है. कंपनी का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

AO Smith X2 UV + UF
अगर आपके घर में कम TDS वाला नगर निगम का पानी आता है, तो यह मॉडल अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें RO तकनीक नहीं है, जिससे पानी की बर्बादी नहीं होती. इसकी कीमत करीब 10,599 रुपये है.

Havells Aquas Pro RO+UV+Copper+Zinc+Magnesium
करीब 11,790 रुपये की कीमत वाला यह Purifier कॉपर, जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से पानी को समृद्ध करता है. कंपनी का दावा है कि यह आम RO सिस्टम की तुलना में कम पानी बर्बाद करता है.

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Water Purifier चुनने से पहले पानी का TDS लेवल जरूर जांचें. साथ ही फिल्टर बदलने का खर्च, सर्विस सपोर्ट और स्टोरेज क्षमता पर भी ध्यान दें. सही Purifier न सिर्फ साफ पानी देता है, बल्कि लंबे समय में पैसे की भी बचत करता है.



Source link

Write A Comment