Image Source : INDIA TV
Russia Ukraine News

Russia Ukraine News: रूस के यूक्रेन हमले से यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय जगत से सहयोग की अपील की। साथ ही इस बात का अफसोस भी जताया कि इस युद्ध में वह दुनिया में अकेला पड़ गया है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि यूक्रेन ने रूसी सेना, उनके कुछ फाइटर जेट मार गिराने का भी दावा किया है, लेकिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अपना कब्जा जमा लिया है। 

इस युद्ध के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और यूक्रेन के साथ ‘हिंसा को तत्काल बंद करने’ की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से नहीं बातचीत करने से ही समाधान निकलेगा। मोदी ने पुतिन से कहा NATO-रूस बातचीत कर रास्ता निकालें।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के इस कदम की कड़ी निंदा की और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अमेरिका ने सीधी जंग न करने की घोषणा की और रूस के बैंकों पर कड़े प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।

 





Source link

Write A Comment