Samsung का नया गैलेक्सी S22 सीरीज़ (Samsung Galaxy S22 Series) को ग्लोबली पिछले हफ्ते पेश किया गया है, लेकिन इसकी भारत में उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है. कंपनी ने अभी तक नए फोन की भारतीय कीमत की जानकारी नहीं दी है. अब, News18 Tech को सूत्रों से पता चला है कि नए गैलेक्सी S22 के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 75,000 रुपये होगी. जबकि गैलेक्सी एस22+ और गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा की कीमत क्रमश: 85,000 रुपये और 1,10,000 रुपये से शुरू होगी.
न्यूज18 टेक को सूत्रों ने बताया कि नए गैलेक्सी एस22, गैलेक्सी एस22+ और गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा की बिक्री मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू होगी. इसके अलावा, गैलेक्सी S22 अल्ट्रा भारत में बरगंडी, फैंटम व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर में आएगा.
(ये भी पढ़ें- BSNL का धांसू प्लान! एक बार रिचार्ज करके 2 महीने मिलेगी फ्री कॉलिंग, पाएं 100GB डेटा)
स्पष्ट रूप से, नए गैलेक्सी S22 स्मार्टफोन पिछले फोन गैलेक्सी S21 सीरीज़ की तुलना में ज़्यादा महंगे हैं. नियमित गैलेक्सी S21 को बेस 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया, जबकि गैलेक्सी S21+ उसी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 81,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आया है. गैलेक्सी S21+ को भारत में 12GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 1,05,999 रुपये में लॉन्च किया गया.
कैसे हैं सीरीज़ के फुल स्पेसिफिकेशंस
Samsung ने हाल ही में कंफर्म किया था कि Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिप के साथ आएगा न कि Exynos 2200 SoC के साथ. वहीं Galaxy S22 और Galaxy S22+ के डिजाइन की बात करें तो ये काफी मिलते जुलते लगते हैं.
लेकिन इसका प्लस मॉडल 6.6-इंच का डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें फुल HD+ रेजोलूशन मिलता है. Galaxy S22 में 6.1-इंच का डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, और इसका Ultra मॉडल फीचर 6.8-इंच का डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है. ये तीनों फोन 120Hz के साथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका रेगुलर मॉडल और प्लस मॉडल के रियर पर तीन कैमरा है, वहीं इसके Ultra मॉडल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Samsung, Tech news, Tech news hindi