सेवइयां की खीर रेसिपी (Seviyan Ki Kheer Recipe): सेवइयां की खीर (Seviyan ki Kheer) का स्वाद लाजवाब होता है. कई लोग मीठा खाना काफी पसंद करते हैं. ऐसे लोग मीठा खाने के लिए नए-नए स्वीट फू़ड आइटम्स की तलाश में रहते हैं. घरों में पारंपरिक खीर तो चावल की बनाई जाती है, लेकिन खीर कई वैराइटीज़ की होती है, इनमें से एक है सेवइयां की खीर. आप अगर सेवइयां की खीर खाना पसंद करते हैं, लेकिन अब तक इस फूड आइटम को घर पर बनाकर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं. आज हम आपको
सेवइयां की खीर बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप स्वादिष्ट सेवइयां खीर पकाकर सभी को खिला सकते हैं.

सेवइयां की खीर बनाने के लिए सामग्री
दूध – 1 लीटर
सेवइयां – 70 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
बादाम कटी – 7-8
किशमिश – 10
देसी घी – 1/1 टी स्पून
इलायची कुटी – 5
लौंग – 1

सेवइयां की खीर बनाने की विधि
सेवइयां की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब दूध में पहला उबाल आने लगे तो उसमें सेवइयां और लौंग डाल दें. इसके बाद इन्हें अच्छे से उबलने दें. इसे तब तक उबालें जब तक कि सेवई और दूध का मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. गाढ़ा होने में लगभग 15 मिनट का वक्त लगेगा. जब दूध अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसमें डाली गई लौंग को निकाल लें.

इसे भी पढ़ें: मीठा खाने का मन है तो बनाएं बंगाली रसगुल्ला, ये है आसान रेसिपी

अब खीर में चीनी डाल दें और एक बार फिर धीमी आंच पर इसे उबलने दें. लगभग 2 मिनट तक खीर को उबालने के बाद गैस को बंद कर दें. इसके बाद खीर में कटे हुए बादाम और किशमिश को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद खीर में आधा चम्मच देसी घी और कुटी हुई इलायची को डालकर खीर में अच्छे से मिला लें.

इसे भी पढ़ें: इस आसान तरीके से 10 मिनट में बनाएं पनीर पकोड़े

इस तरह आपकी स्वादिष्ट सेवइयां की खीर बनकर तैयार हो चुकी है. आप इसे गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं. सेवइयां की खीर ठंडी भी बहुत अच्छी लगती है. आप चाहे तो इसे फ्रिज में 2 घंटे तक ठंडा करने के बाद भी
का सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle



Source link

Write A Comment