Last Updated:

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण धवन के लिए डायरेक्टर शशांक खेतान लकी हैं या शशांक के लिए वरुण धवन… यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि इन दोनों की जोड़ी जब-जब साथ आई है, तब-तब बॉक्स ऑफिस पर इनकी फिल्मों का डंका बजा है. 2 अक्टूबर को इन दोनों की एक और फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी हाई-वोल्टेज ड्रामा है. तो चलिए, आपको बताते हैं कैसी है यह फिल्म?

Zoom

आज रिलीज हो रही है फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 3.5

02 अक्टूबर 2025|हिंदी135 मिनट|रोमांटिक कॉमेडी

Starring: जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और अन्यDirector: शशांक खेतानMusic: तनिष्क बागची

Watch Trailer

रॉकम-कॉम जॉनर की नब्ज अच्छी तरह से समझने वाले फिल्म निर्देशक शशांक खेतान एक बार फिर 8 साल बाद वरुण धवन के साथ लौटे हैं. इससे पहले शशांक ने वरुण को लेकर ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बनाई थी, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ शशांक और वरुण की साथ वाली तीसरी फिल्म है. बता दें, शशांक ने जिस फिल्म से बॉलीवुड में एक निर्देशक के रूप में डेब्यू किया था, उस फिल्म का नाम था ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ यानी वरुण के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. इन दोनों की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ तो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी और अब ऐसा लग रहा है कि इनकी तीसरी फिल्म’सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी दर्शकों का दिल जीतने वाली है.

धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से यह फिल्म फ्रेश और एनर्जी से भरी है. यह आज के जमाने के ब्रेकअप, इंतकाम और रिश्तों की उलझनों को एक मजेदार और दिल को छू लेने वाले अंदाज में पेश करती है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, यह बॉक्स ऑफिस के लिए बनाया गया एक खुशनुमा पैकेज है. तो चलिए, आपको सबसे पहले फिल्म की कहानी के बारे में बताते हैं. सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जाह्नवी कपूर) दो एक्स-लवर्स जो अपने पूर्व-प्रेमियों, अनन्या (सान्या मल्होत्रा) और विक्रम (रोहित सराफ) की शादी तोड़ने के लिए एकजुट होते हैं. शशांक का स्क्रीनप्ले चुस्त और बुद्धिमान है. कहानी हंसाती है, लेकिन मॉडर्न लव की जटिलताओं को भी खूबसूरती से दिखाती है. फिल्म शुरुआत से अंत तक नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का वादा करती है.

एक्टिंग की बात करें तो वरुण धवन ने ‘सनी’ के रूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी की है. उनकी ऊर्जा, कॉमिक टाइमिंग और डांस मूव्स लाजवाब हैं. यह उनके करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है, जो उन्हें एक सफल लीड एक्टर के तौर पर स्थापित करती है. वहीं, बात जाह्नवी कपूर की करें तो वह अपनी मासूमियत और शरारत के बीच बेहतरीन संतुलन बनाती हैं. वरुण के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, जो बिलकुल फ्रेश लगता है. साथ ही सान्या, रोहित और मनीष पॉल अपनी-अपनी भूमिकाओं में दमदार हैं. मनीष पॉल का कॉमिक तड़का फिल्म के माहौल को और हल्का करता है.

अब बात करें फिल्म की संगीत की तो फिल्म का म्यूजिक एल्बम पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है. ‘बिजुरिया’ और ‘पनवाड़ी’ जैसे ट्रैक मास अपील रखते हैं और गणेश आचार्य की कोरियोग्राफी में देसी स्वैग है. शशांक खेतान ने भव्य विजुअल्स और सटीक प्लेसमेंट के साथ गानों को कहानी का हिस्सा बनाया है. शशांक खेतान और इशिता मोइत्रा के डायलॉग्स सिचुएशनल, ट्रेंडी और मनोरंजक हैं. कॉमेडी जबरदस्त है, लेकिन फूहड़ नहीं. फिल्म की सबसे बड़ी जीत यह है कि यह ह्यूमर और भावनात्मक गहराई का सही मिश्रण प्रस्तुत करती है.

अब बात करें फिल्म की कमजोर कड़ी की फिल्म का प्री-क्लाइमैक्स सेक्शन थोड़ा धीमा है. यह हिस्सा फिल्म की तेज रफ्तार में थोड़ा ब्रेक लगाता है. क्रिस्पर एडिटिंग इसे एक नॉन-स्टॉप अनुभव बना सकती थी. इस वजह से सेकंड हाफ बीच-बीच में आपको थोड़ा बोरियत महसूस करवा सकता है. कुल मिलाकर देखा जाए तो ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक मनोरंजक और फैमिली एंटरटेनर है. आप इस फिल्म को वरुण-जाह्नवी की जोड़ी, सुपरहिट संगीत और शशांक खेतान के कुशल निर्देशन की वजह से देख सकते हैं. मेरी ओर से फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें



Source link

Write A Comment