इंग्लैंड की अनुभवी सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज को ICC वूमेन्स T20 कप 2026 में शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। ICC ने उन्हें जून 2026 की वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। वायट-हॉज ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी दमदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यह दूसरी बार है जब डैनी वायट-हॉज ने यह सम्मान जीता है। इससे पहले उन्हें नवंबर 2024 में भी ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था। जून 2026 के अवॉर्ड की दौड़ में उन्होंने स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस और भारत की स्पिनर श्री चरणी को पीछे छोड़ा।

डैनी ने अवॉर्ड मिलने पर जताई खुशी 

प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिलने पर वायट-हॉज ने खुशी जताते हुए कहा कि ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर वह बेहद खुश हैं। खास बात यह है कि यह सम्मान उन्हें अपने घरेलू मैदान पर खेले गए वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के लिए मिला। वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप शानदार अवसर था और लॉर्ड्स में फाइनल खेलना उनके और उनकी टीम के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

जून महीने के दौरान वायट-हॉज ने 6 मैचों में 287 रन बनाए, जिनमें से पांच मुकाबले वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के थे। इस दौरान उनका औसत 71.75 और स्ट्राइक रेट 151.85 रहा। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 105 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रन और मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास

वर्ल्ड कप के दौरान वायट-हॉज इतिहास रचने में कामयाब रहीं। उन्होंने 302 रन बनाकर एक वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इतना ही नहीं, डैनी वायट-हॉज वूमेन्स T20 कप के किसी एक संस्करण में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के नाम था, जिन्होंने 2020 के संस्करण में 6 मैचों में 259 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल को सीरीज हार के बाद लगा एक और झटका, आईसीसी अवार्ड जीतने से चूके

इंग्लैंड से हारकर टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान, टॉप की कुर्सी खतरे में पड़ी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment