Last Updated:

Toxic Movie Public Opinion: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. एडवांस बुकिंग से फिल्म पहले ही मोटी कमाई कर चुकी है. अब बेगूसराय में पहला शो देखने पहुंचे दर्शकों ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा? आइए, समझते हैं.

ख़बरें फटाफट

बेगूसराय: दर्शक लंबे वक्त से यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यह फिल्म आज 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. बिहार के बेगूसराय में भी फिल्म का पहला शो सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जिसके बाद सिनेमाघर में दर्शकों ने अपनी-अपनी राय जाहिर की . किसी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया तो किसी ने यश की पिछली फिल्म केजीएफ से भी बेहतर कहा. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मणि वसंत लीड रोल में नजर आ रही हैं . जबकि फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध है.

पहला शो देखकर क्या बोले बेगूसराय के दर्शक?
लोकल 18 पर जिले के दो प्राइवेट सिनेमाहॉल में फिल्म देखने के बाद दर्शक विक्रम कुमार ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म ब्लॉकबस्टर तो है. एक अन्य दर्शक प्रशांत कुमार को फिल्म बहुत अच्छी लगी. उन्होंने यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ’ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें ‘टॉक्सिक’, ‘केजीएफ’ से भी अच्छी लगी. प्रशांत ने फिल्म के सस्पेंस को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फिल्म का असली मजा इंटरवल के बाद ही आएगा. उनके मुताबिक, इंटरवल के बाद ही फिल्म का क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा और फिल्म की पूरी कहानी भी इंटरवल के बाद ही पता चलती है.

फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का दावा कर रहे दर्शक
फिल्म देखने पहुंचे प्रिंस कुमार ने भी यश की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी है और यश अपने-आप में बहुत बड़े स्टार हैं. उन्होंने कहा कि यश की फिल्म सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर ही होती है. प्रिंस को उम्मीद है कि यह फिल्म यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ’ का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी. रॉकी कुमार ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म बहुत अच्छी लगी और फिल्म देखने में काफी मजा आया. दर्शक नीतीश कुमार ने फिल्म के ट्रेलर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले इसका ट्रेलर देखा था, जिसमें काफी बोल्ड सीन और अच्छे-अच्छे सीन देखने को मिले थे. उन्होंने कहा कि ‘केजीएफ’ से यश की जो ब्रांड बनी थी, ‘टॉक्सिक’ उससे भी बेहतर साबित होगी.

इंटरवल के बाद खुलेगा कहानी का राज?
बेगूसराय में पहला शो देखने पहुंचे दर्शकों की बातों में एक चीज खास तौर पर सामने आई कि फिल्म की कहानी में इंटरवल के बाद बड़ा खुलासा देखने को मिलता है. प्रशांत कुमार के मुताबिक, फिल्म का असली मजा इंटरवल के बाद आता है और क्लाइमेक्स भी वहीं से खास बनता है. यानी यश के फैंस के लिए फिल्म सिर्फ एक्शन और स्टार पावर तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों को इसकी कहानी, सस्पेंस और क्लाइमेक्स भी खासा पसंद आ रहा है. अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कामयाबी हासिल करती है और क्या यश की ‘टॉक्सिक’, ‘केजीएफ’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी, यह अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment