अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया और उन्हें तहस नहस कर दिया, इसका वीडियो भी जारी किया है। इससे पहले ईरान ने अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों पर मिसाइल से हमला किया था।US सेंट्रल कमांड ने बताया कि शनिवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन कच्चे तेल ले जाने वाले जहाजों पर हमला किया। यह हमला ईरान द्वारा अमेरिका के नेवी के दो जहाजों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। कमांड ने यह भी कहा कि किसी भी अमेरिकी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और जिन युद्धपोतों को निशाना बनाया गया था, वे आने वाली मिसाइलों से बचने में सफल रहे।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब रणनीतिक रूप से होर्मुज़ (Strait of Hormuz) पर केंद्रित हो गया है। होर्मुज जलमार्ग दुनिया के लिए ऊर्जा का एक अहम रास्ता है, जहां से आम तौर पर दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुज़रता है। हमलों और सैन्य गतिविधियों की वजह से शिपिंग के लिए जोखिम बढ़ गए हैं, जिससे कमर्शियल ट्रैफिक में भारी कमी आई है। हाल के दिनों में अमेरिका ने होर्मुज के आसपास सैन्य कार्रवाई तेज़ कर दी है। उसका कहना है कि ईरानी सेना ने कॉमर्शियल जहाज़ों और अमेरिकी कर्मियों को धमकाने की कोशिश की है।





Source link

Write A Comment