राजस्थान के झालावाड़ जिले के कई गांवों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र स्थित नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और आवर गांवों में मंगलवार सुबह आए भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई और घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। कई मकानों में दरारें आ गई हैं, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटकों का सबसे ज्यादा असर नोलाई पंचायत क्षेत्र के गांवों में देखने को मिला है। भूकंप की वजह से स्कूलों में छुट्टी दे दी गई।
देखें भूकंप का वीडियो
भूकंप के झटकों से गांव में दहशत
ग्रामीणों ने बताया कि अचानक जमीन थरथराने लगी और लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर मैदानों में खड़े हो गए। साथ ही इस खबर के बाद गांव के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। भूकंप के कारण कई घरों के दीवारों में दरार पड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह से नोलाई, खजुरी, बरखेड़ी गांवों में जमीन में हल्के हल्के झटके लग रहे थे। अचानक तेज झटका महसूस होने से नोलाई, खजुरी, बरखेड़ी गांवों में जमीन थरथराने के बाद गांव के दहशत फैल गई।
सूचना के बाद पिड़ावा सहित आसपास के कई गांवों में निजी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई।भूकंप के झटके से कई घरों दरारे आ गई।ग्रामीण ने एसडीएम दिनेश कुमार को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एसडीएम ने थानाधिकारी रामपाल यादव एंव तहसीलदार सहित टीम मौके के लिए रवाना किया। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजा है स्थिति सामान्य है
सुबह ग्रामीणों को धरती में हल्का वाइब्रेशन महसूस हुआ था हालांकि गांव में किसी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है।
(झालावाड़ से अनीस की रिपोर्ट)