DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
WhatsApp को टक्कर देने आया XChat! सेफ्टी के लिए कई फीचर्स, iPhone पर ऐसे करें डाउनलोड
टेक

WhatsApp को टक्कर देने आया XChat! सेफ्टी के लिए कई फीचर्स, iPhone पर ऐसे करें डाउनलोड

By digi_hin April 27, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Powered by :

Last Updated:April 27, 2026, 08:12 IST

X Corp का नया XChat ऐप iPhone और iPad के लिए लॉन्च हो गया है. इसमें e एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, नो ऐड्स और नो ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए XChat डाउनलोड और इस्तेमाल करने का आसान तरीका.

ख़बरें फटाफट

WhatsApp को टक्कर देने आया XChat!  iPhone पर ऐसे करें डाउनलोडZoom

End-to-End Encryption के साथ आया XChat, जानें कैसे करें इस्तेमाल

X Corp ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए अपना नया मैसेजिंग ऐप XChat लॉन्च कर दिया है. यह एक अलग मैसेजिंग ऐप है, जिसे खास तौर पर प्राइवेट चैटिंग के लिए बनाया गया है. कंपनी का कहना है कि इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, नो ऐड्स और नो ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी बेहतर बनी रहती है.

XChat की सबसे खास बात यह है कि यह सीधे आपके मौजूदा X (पहले Twitter) अकाउंट से जुड़ जाता है. यानी आपको नया अकाउंट बनाने या अलग से कॉन्टैक्ट्स जोड़ने की जरूरत नहीं होती. आप अपने मौजूदा X नेटवर्क के लोगों से सीधे चैट शुरू कर सकते हैं.

अगर आप iPhone या iPad पर XChat डाउनलोड करना चाहते हैं, तो

  1. सबसे पहले App Store खोलें.
  2. इसके बाद search tab में जाकर ‘XChat’ टाइप करें.
  3. फिर X Corp का पब्लिश किया गया ऐप चुनें.
  4. अब ‘Get’ बटन पर टैप करें और Face ID, Touch ID या Apple ID password की मदद से इंस्टॉलेशन पूरा करें. कुछ ही मिनटों में ऐप आपके डिवाइस में इंस्टॉल हो जाएगा.

ध्यान देने वाली बात यह है कि XChat सिर्फ iOS 26.0 या उससे ऊपर वाले iPhone और iPadOS 26.0 या उससे ऊपर वाले iPad पर ही काम करेगा.

इंस्टॉल होने के बाद XChat ऐप खोलें और अपने X अकाउंट की मदद से लॉगइन करें. इसके बाद आपको एक security PIN सेट करना होगा, जिससे आपकी चैट्स सुरक्षित रहेंगी. जरूरत पड़ने पर कॉन्टैक्ट्स access जैसी परमिशंस भी देनी पड़ सकती हैं.

XChat में कई खास फीचर्स दिए गए हैं. इसमें डिसअपियरिंग मैसेज का ऑप्शन है, यानी मैसेज कुछ समय बाद खुद गायब हो सकते हैं. आप मैसेजेस को edit या delete भी कर सकते हैं. बड़े फोटो, वीडियो और फाइल्स भी आसानी से भेजे जा सकते हैं. ग्रुप चैट्स की सुविधा भी मौजूद है.

इसके अलावा स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे आपकी private chats और ज्यादा सुरक्षित रहती हैं.

XChat उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो privacy को ज्यादा महत्व देते हैं और बिना ads और ट्रैकिंग के सिक्योर मैसेजिंग चाहते हैं. खासकर X यूजर्स के लिए यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 08:12 IST



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

Apple का अगला बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक, मिलेगा

Apple का अगला बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक, मिलेगा

April 27, 2026
मुड़ने वाला अच्छा लगता है? अब खरीद पाएंगे आप, ₹15,000 सस्ता हुआ Samsung Galaxy Z Flip 7

मुड़ने वाला अच्छा लगता है? अब खरीद पाएंगे आप, ₹15,000 सस्ता हुआ Samsung Galaxy Z Flip 7

April 27, 2026
अब लैपटॉप बंद करते समय नहीं आएगा Update का झटका, Microsoft का बड़ा फैसला

अब लैपटॉप बंद करते समय नहीं आएगा Update का झटका, Microsoft का बड़ा फैसला

April 26, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • गर्मी में राजस्थान के गांवों का वो गुप्त भोजन जो लू को पास भी नहीं आने देता!
      गर्मी में राजस्थान के गांवों का वो गुप्त भोजन जो लू को पास भी नहीं आने देता!
      April 27, 2026
    • Apple का अगला बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक, मिलेगा
      Apple का अगला बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक, मिलेगा
      April 27, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates