Last Updated:
हम आपको बताएंगे कि Android और iPhone यूज़र्स वॉट्सऐप कॉल कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं, किन तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, कौन से फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग से काम हो सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है..
आज के डिजिटल युग में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. फोन इस्तेमाल करने वालों के पास WhatsApp जरूर होता है. इसके जरिए हमारे कई व्यक्तिगत और प्रोफेशनल काम होते हैं. इसी बीच WhatsApp कॉल पर बात करते समय हमें अक्सर लगता है कि इस कॉल को रिकॉर्ड किया जाए, लेकिन इसे कैसे रिकॉर्ड करना है, यह बहुत से लोगों को पता नहीं होता.
WhatsApp में ऐसे रिकॉर्ड करें कॉल: WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग कैसे की जाती है, यह बहुत कम लोगों को पता है. असल में ऐप में सीधे कॉल रिकॉर्डिंग का कोई ऑफिशियल फीचर नहीं दिया गया है. लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप यह काम कर सकते हैं.
एंड्रॉयड यूज़र्स ऐसे कर सकते हैं रिकॉर्डिंग: अगर आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो कॉल रिकॉर्ड करना आसान हो सकता है. कई स्मार्टफोन्स में पहले से ही Screen Recorder का फीचर मिलता है. रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले ‘Record Audio’ ऑप्शन को ऑन करना जरूरी होता है. इसके बाद WhatsApp कॉल शुरू करें और जब रिकॉर्डिंग पूरी हो जाए, तो फाइल गैलरी में सेव हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुछ फोन में Internal Audio रिकॉर्ड नहीं होता: कई Android फोन में इंटरनल ऑडियो रिकॉर्ड नहीं होता. ऐसे मामलों में यूज़र्स को स्पीकर ऑन करके कॉल रिकॉर्ड करना पड़ सकता है, ताकि आवाज़ रिकॉर्ड हो सके.
ऐप डाउनलोड करने से पहले सावधान रहें: किसी भी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी और मांगी गई परमिशन जरूर चेक करें. कई फर्जी ऐप्स यूज़र्स की निजी जानकारी चुरा सकते हैं.
iPhone में थोड़ा कठिन: iPhone यूज़र्स के लिए WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना थोड़ा मुश्किल माना जाता है. ऐपल की सिक्योरिटी पॉलिसी काफी सख्त होती है. इसमें सीधे कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प नहीं मिलता.
iPhone यूज़र्स ऐसे कर सकते हैं रिकॉर्डिंग: iPhone इस्तेमाल करने वाले लोग MacBook की मदद से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ लोग दूसरे डिवाइस पर स्पीकर मोड का इस्तेमाल करके रिकॉर्डिंग करते हैं. हालांकि इसमें ऑडियो क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है.
बिना अनुमति रिकॉर्ड करना पड़ सकता है महंगा: किसी भी कॉल को रिकॉर्ड करने से पहले सामने वाले व्यक्ति की अनुमति लेना जरूरी होता है. कई जगहों पर इसे कानूनी रूप से गलत माना जाता है. इसलिए हमेशा केवल जरूरी और सुरक्षित परिस्थितियों में ही कॉल रिकॉर्डिंग करनी चाहिए.
रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखना भी जरूरी है: कॉल रिकॉर्डिंग में अक्सर व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है. इसलिए रिकॉर्ड की गई फाइलों को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी माना जाता है, ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके.