DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
WhatsApp का बड़ा एक्शन, भारत में कई अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक, यूजर्स परेशान
टेक

WhatsApp का बड़ा एक्शन, भारत में कई अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक, यूजर्स परेशान

By digi_hin August 4, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Powered by :

Last Updated:August 04, 2026, 06:02 IST

WhatsApp News: व्हाट्सऐप ने सोमवार शाम अचानक कई यूजर्स यानी उपयोगकर्ताओं के अकाउंट को जांच के दायरे में डाल दिया. इसकी वजह से वे 24 घंटे तक ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए. यूजर्स अब अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

WhatsApp का बड़ा एक्शन, भारत में कई अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक, यूजर्स परेशानZoom

व्हाट्सऐप ने कई खातों को 24 घंटे के लिए जांच में डाला, उपयोगकर्ता परेशान

WhatsApp News: भारत में कई व्हाट्सऐप यूजर्स परेशन हैं. वो व्हाट्सऐप नहीं चला पा रहे हैं. जी हां, सोमवार को भारत में कई WhatsApp यूजर्स का अकाउंट कुछ समय के लिए लॉक हो गया. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने उनके अकाउंट को 24 घंटे की समीक्षा (Review) में डाल दिया है. इस दौरान यूजर्स ऐप के कई जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर सके. इस समस्या की पहली जानकारी रात करीब 8 बजे सामने आई. कई यूजर्स ने बताया कि बिना किसी पहले से चेतावनी दिए उनके अकाउंट को ‘Under Review’ यानी जांच के दायरे में डाल दिया गया.

इस कदम से भारत समेत कई जगहों पर लोग परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं. इस परेशानी के बाद कई प्रभावित यूजर्स ने सोशल मीडिया का रुख किया. उन्होंने वहां अपनी समस्या साझा की और यह जानने की कोशिश की कि उनके अकाउंट पर यह कार्रवाई क्यों हुई।

सोमवार रात करीब आठ बजे उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप पर यह समस्या दिखनी शुरू हुई. ऐप खोलने पर एक संदेश दिखाई दिया कि उनका खाता जांच में है और उसकी गतिविधियों एवं फोन से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जा रही है. इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर इस पर फैसला किए जाने की जानकारी भी दी गई.

क्या विकल्प दिखाए गए

इसके अलावा ऐप में यूजर्स को जिम्मेदारी से उपयोग करने के निर्देश और चोरी हुए फोन या खातों से जुड़ी जानकारी के विकल्प भी दिखाए गए. कई लोगों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जताई. एक उपयोगकर्ता ने कहा कि उसका खाता बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है और अपील के बाद भी सिर्फ सामान्य संदेश ही दिख रहा है.

यूजर्स परेशान

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उसका काम व्हाट्सऐप पर निर्भर है और बिना चेतावनी खाता बंद होना बड़ी समस्या है. इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम लगातार उन लोगों पर नजर रखते हैं जो हमारी सेवा का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ऐसे खातों पर कार्रवाई करते हैं. हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है. ऐसे मामलों में हम उसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग फिर से सामान्य रूप से बात कर सकें.’

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

August 04, 2026, 06:02 IST



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

Google Pixel 11 Pro Fold की पहली झलक ने खोले राज, लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स आए सामने

Google Pixel 11 Pro Fold की पहली झलक ने खोले राज, लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स आए सामने

August 5, 2026
ऐपल के लिए भारत बना सुपरहिट बाजार! पहली बार ₹87 हजार करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

ऐपल के लिए भारत बना सुपरहिट बाजार! पहली बार ₹87 हजार करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

August 5, 2026
हजारों यूजर्स का WhatsApp अचानक हुआ बंद, Meta बोला- जरा रुकिए

हजारों यूजर्स का WhatsApp अचानक हुआ बंद, Meta बोला- जरा रुकिए

August 4, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • LIVE: संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर घमासान, आज भी हंगामे के आसा
      LIVE: संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर घमासान, आज भी हंगामे के आसा
      August 5, 2026
    • पाकिस्तान में फिर से तख्तापलट की आहट, मुनीर की शातिर चाल में फंसी शहबाज सरकार?
      पाकिस्तान में फिर से तख्तापलट की आहट, मुनीर की शातिर चाल में फंसी शहबाज सरकार?
      August 5, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates