Image Source : INSTAGRAM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की तीसरी जेनरेशन अक्षरा गोयनका को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। मगर अक्षरा कभी अभिमन्यु के लिए स्टैंड नहीं लेती जिसकी वजह से दर्शक काफी निराश हैं। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अक्षरा गोयनका अपने परिवार और बहन के लिए अपनी खुशियों का गला घोंट रही है और अभिमन्यु के प्यार क नहीं अपना रही है। फैंस अक्षरा के इस फैसले से नाराज हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर प्रणाली के पोस्ट में कमेंट करके अपनी शिकायत करते हैं।

इस बारे में अब प्रणाली राठौड़ ने चुप्पी तोड़ी है। इंडिया फोरम से बात करते हुए प्रणाली ने कहा- ”मैं फैंस के कमेंट्स पढ़ती हूं और उन्हें अक्षरा का फैसला नहीं पसंद आ रहा है उसका सम्मान भी क रती हूं। लोग मुझसे कहते हैं कि अक्षरा को अभिमन्यु के लिए स्टैंड लेना चाहिए। लेकिन मुझे पता है कि अक्षरा ऐसा नहीं कर सकती है। फैंस और किरदार की बातें एक जैसी नहीं हो  सकती हैं। उम्मीद करती हूं आने वाले दिनों में फैंस को वो देखने को मिले जो वो देखना चाहते हैं।”

प्रणाली ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी पसंद कर रहे हैं। प्रणाली ने कहा कि अक्षरा के किरदार से बहुत अटैच हैं और इसे निभाना अच्छा लग रहा है। अक्षरा चुलबुली है और मुझे वो पसंद है।

Related Video





Source link

Write A Comment