Last Updated:
Agra News: आगरा में फ्रेंच फ्राइज युवाओं और बच्चों के बीच खास पसंद बन रहे हैं. ये खास सीक्रेट मसालों और सॉस के साथ तैयार किए जाते हैं, जिससे इनका स्वाद सामान्य फ्राइज से अलग होता है. आलू से तैयार होने वाली फ्रेंच फ्राइज को खास अंदाज में काटकर पहले कुरकुरा किया जाता है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में खाने-पीने के शौकीनों की कमी नहीं है. शहर अपने पारंपरिक पेठे, बेड़ई-कचौड़ी और चाट के साथ अब नए स्वाद के लिए भी पहचान बना रहा है. शहर के कई चौराहों और बाजारों में अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ नजर आती है. इन्हीं में एक डिश इन दिनों युवाओं और बच्चों के बीच खास पसंद बन रही है, जिसका नाम है फ्रेंच फ्राइज. आलू से तैयार होने वाली फ्रेंच फ्राइज को खास अंदाज में काटकर पहले कुरकुरा किया जाता है. इसके बाद इसमें अलग-अलग सीक्रेट मसाले और सॉस मिलाकर इसका स्वाद और भी खास बनाया जाता है.
कई दुकानदार ग्राहकों की पसंद के अनुसार चीज, मेयोनीज और अलग-अलग फ्लेवर के मसाले भी इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि इसका स्वाद सामान्य फ्राइज से अलग नजर आता है. आगरा में युवा इसे खासतौर पर कोल्ड ड्रिंक और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ खाना पसंद कर रहे हैं. शाम के समय स्ट्रीट फूड कॉर्नर और बाजारों में दोस्तों के साथ फ्रेंच फ्राइज का आनंद लेते युवा आसानी से देखे जा सकते हैं.
फ्रेंच फ्राइज में डाला जाता है सीक्रेट मसाला
शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइज का स्वाद युवाओं और बच्चों को खासा पसंद आ रहा है. रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि फ्रेंच फ्राइज तैयार करने के लिए वह ब्रांडेड फ्रेंच फ्राइज का इस्तेमाल करते हैं. इन्हें शुद्ध सरसों के तेल में कुरकुरा होने तक फ्राई किया जाता है. इसके बाद इसमें चाट मसाला, चंकी मसाला और कुछ सीक्रेट मसालों का मिश्रण डालकर खास स्वाद दिया जाता है.
संचालक संतोष ने कहा कि मसालों का सही संतुलन ही फ्राइज को सामान्य स्वाद से अलग बनाता है. उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइज तैयार करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. शाम के समय यहां इसे खाने वालों की भीड़ उमड़ती है. खासकर युवा दोस्तों के साथ फ्रेंच फ्राइज का स्वाद लेना पसंद करते हैं. कई ग्राहक इसे कोल्ड ड्रिंक और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ खाना पसंद करते हैं.
दो स्पेशल चटनी के साथ परोसी जाती
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइज को खास अंदाज में परोसा जा रहा है. रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि उनकी स्पेशल फ्रेंच फ्राइज डिश दो तरह की चटनी के साथ ग्राहकों को दी जाती है. इसमें घर पर तैयार की गई हरी और ताजी चटनी के साथ ब्रांडेड सॉस शामिल है.
संतोष ने बताया कि कई ग्राहक फ्रेंच फ्राइज को मोमोज वाली तीखी चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं. ऐसे ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मोमोज की स्पाइसी चटनी भी उपलब्ध कराई जाती है. कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज और अलग-अलग चटनियों का यह कॉम्बिनेशन युवाओं को खासा पसंद आ रहा है. संतोष ने बताया कि यह स्पेशल डिश 110 रुपये प्रति प्लेट में उपलब्ध है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें