Last Updated:
Agra Street Food: ताजमहल के लिए मशहूर आगरा अपने स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी जाना जाता है. अगर आप चाप खाने के शौकीन हैं, तो शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में चाप की कई अलग-अलग वैरायटी का स्वाद ले सकते हैं. यहां मलाई चाप से लेकर तंदूरी और अफगानी चाप तक कई विकल्प उपलब्ध हैं.
Agra Street Food: अगर आप चाप के शौकीन हैं और आगरा में कुछ अलग स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो शास्त्रीपुरम का आंगन रेस्टोरेंट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां सोयाबीन से तैयार होने वाली चाप की कई वैरायटी मिलती हैं, जिन्हें अलग-अलग मसालों और खास अंदाज में तैयार किया जाता है. यही वजह है कि शास्त्रीपुरम के अलावा आगरा के दूसरे इलाकों से भी लोग यहां चाप खाने पहुंचते हैं.
रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि यहां ग्राहकों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए आधा दर्जन से ज्यादा तरह की चाप तैयार की जाती है. मेन्यू में मलाई चाप, बंजारा चाप, गार्लिक चाप, अफगानी मसाला चाप, पंजाबी चाप, तवा चाप, ग्रेवी चाप और तंदूरी चाप शामिल हैं. हर वैरायटी में मसालों और बनाने के तरीके में थोड़ा बदलाव रखा जाता है, जिससे सभी चाप का स्वाद अलग महसूस होता है.
चाप की कीमत भी ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर रखी गई है. यहां मलाई चाप 160 रुपये, बंजारा चाप 150 रुपये, गार्लिक चाप 150 रुपये, अफगानी मसाला चाप 160 रुपये और पंजाबी चाप 150 रुपये में मिलती है. रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि कम कीमत में बेहतर क्वालिटी और स्वाद देने की कोशिश की जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रेस्टोरेंट में तंदूरी चाप तैयार करने के लिए विशेष कारीगर रखा गया है. चाप को मसालों के साथ तैयार करने के बाद अच्छी तरह सेंका जाता है और जरूरत के हिसाब से क्रीम, बटर या ग्रेवी का इस्तेमाल किया जाता है. इससे चाप में अलग तरह का स्वाद और टेक्सचर आता है.
संतोष बघेल ने बताया कि चाप मुख्य रूप से सोयाबीन से तैयार होती है और इसे प्रोटीन युक्त फूड विकल्प के तौर पर पसंद किया जाता है. रेस्टोरेंट में चाप तैयार करते समय सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का दावा किया जाता है. मलाई और अन्य क्रीमी वैरायटी में अमूल की क्रीम और बटर का इस्तेमाल किया जाता है.
रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि चाप तैयार करने में तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता. अलग-अलग मसालों, क्रीम और बटर के साथ तैयार होने वाली इन वैरायटी ने चाप पसंद करने वाले लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है. यही वजह है कि आंगन रेस्टोरेंट शास्त्रीपुरम में चाप के अलग-अलग स्वाद के लिए जाना जाने लगा है.