Last Updated:
Mulberry Chutney Recipe: इसको तैयार करने के लिए आपको खट्टे-मीठे शहतूत, शक्कर, जीरा, कैरी और सेंधा नमक की आवश्यकता होती है. इससे आपकी यह चटनी बनकर तैयार हो जाती है. इस चटनी की खासियत है कि यह एक सप्ताह तक खराब नहीं होगी.
Mulberry Chutney Recipe: गर्मी में तरह-तरह की चटनियां बनाई जाती हैं. ये चटनी ही पेट को ठंडा रखती हैं. पाचन को मजबूत बनाए रखती हैं. इसमें पुदीना, आम, इमली की चटनी ज्यादा बनाई जाती है. लेकिन, आज हम आपको चटनी की ऐसी विधि बता रहे हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आप खट्टी-मीठी, चटपटी चटनी चाहते हैं तो शहतूत की चटनी ट्राई करें.
इसको तैयार करने के लिए आपको खट्टे-मीठे शहतूत, शक्कर, जीरा, कैरी और सेंधा नमक की आवश्यकता होती है. इससे आपकी यह चटनी बनकर तैयार हो जाती है. इस चटनी की खासियत है कि यह एक सप्ताह तक खराब नहीं होगी. 10 मिनट में बन कर तैयार होने वाली चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. जानिए इसकी रेसिपी…
इतने आइटम पड़ेंगे
लोकल 18 की टीम को फूलाबाई ने बताया कि यदि आप भी गर्मी में कुछ चटपटी चटनी खाना चाहते हैं तो शहतूत की चटनी तैयार कर सकते हैं. आप बाजार से शहतूत ले आएं. कैरी, हरी मिर्च, शक्कर, जीरे का इस्तेमाल कर इस चटनी को तैयार कर सकते हैं. इस चटनी की खासियत है कि यह एक सप्ताह तक खराब नहीं होती. 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी. खट्टी-मीठी यह चटनी लोगों को बहुत पसंद आती है. आप इसको खाने के साथ सफर में भी ले जा सकते हैं.
ऐसे बनाएं चटपटी चटनी
शहतूत की चटनी तैयार के लिए आप सबसे पहले बाजार से आधा किलो शहतूत लाएं. उसे धोकर साफ कर लीजिए. उसमें 50 ग्राम कैरी, 100 ग्राम शक्कर, 15 ग्राम नमक, 10 ग्राम जीरे का तड़का लगाकर उसमें डाल दीजिए. फिर सबको सिलपट्टे या मिक्सर में पीस दीजिए. इससे यह चटनी बनकर तैयार हो जाएगी. यह चटनी लाल और काले कलर में बनेगी. खट्टी-मीठी होगी. खाने में स्वादिष्ट लगेगी. यह पाचन शक्ति को बढ़ाती है. शरीर को ठंडक देती है, इसलिए इसको डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं. यह चटनी केवल गर्मी में ही बना सकते हैं, क्योंकि शहतूत गर्मी में ही नजर आते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें