Foods You Should Never Eat Without Soaking: कई खाद्य पदार्थों को पानी में भिगोकर खाने की सलाह हमेशा एक्सपर्ट देते हैं. अनाज, नट्स, फलियां, दालें आदि को भिगोकर खाने से इनके फायदे दोगुने रूप से बढ़ जाते हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्वों का एब्जॉर्प्शन भी बढ़ जाता है. कुछ चीजों में एंटी-न्यूट्रिएंट्स यौगिक होते हैं, जो पोषक तत्वों के एब्जॉर्प्शन में रुकावट डालने का काम करते हैं. ऐसे में आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप पानी में भिगोकर खाएंतो तो आपको इसका दोगुना लाभ होगा.

फूड्स जिन्हें भिगोकर खाना होता है अधिक फायदेमंद

बादाम खाएं भिगोकर- बादाम एक बेहद ही हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में शामिल है. अक्सर एक्सपर्ट बादाम को पानी में भिगोकर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि भिगोने के बाद ये और भी ज्यादा हेल्दी हो जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व आसानी से पचते हैं. बादाम को भिगोने के बाद इसका छिलका नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें टैनिन नामक तत्व होता है. ये टैनिन पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है. रातभर जब आप बादाम को पानी में भिगो कर रखते हैं, तो छिलका आसानी से उतर जाता है. भिगोए हुए बादाम को पचाना आसान होता है. सुबह खाली पेट आप भिगोए हुए बादाम खा सकते हैं.

चिया सीड्स खाएं भिगोकर- इसे भी आप भिगोकर खाएंगे तो अधिक फायदा पहुंचाएगा. कम से कम 10-15 मिनट के लिए चिया सीड्स को आप पानी या दूध में भिगोकर खाएं. इसमें ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं. जब आप इसे पानी में भिगोते हैं तो ये पानी सोख लेते हैं, जिसके बाद एक जेल जैसा टेक्सचर बनता है. भिगोकर चिया सीड्स के सेवन से ये जल्दी पचते हैं. शरीर में पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से एब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं.

काला चना खाएं भिगोकर- काला चना शरीर को भरपूर एनर्जी देता है. आप काले चने को बिना भिगोए सेवन नहीं कर सकते. जब आप बिना भिगोए ही इसे पकाते हैं तो ये काफी समय लेगा पकने में और खाने से भारी लग सकता है. भिगोने के बाद ये आसानी से सॉफ्ट हो सकता है. इसमें मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा भी कम हो सकती है. चने खाने से गैस, अपच की समस्या दूर हो सकती है..

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

राजमा खाएं भिगोकर- राजमा को हमेशा 8–10 घंटे भिगोकर अच्छी तरह पकाना चाहिए. इसमें प्राकृतिक लेक्टिन नामक यौगिक होता है, जो कच्चे या अधपके रूप में नुकसान पहुंचा सकता है.

फायदा: सुरक्षित सेवन और बेहतर पाचन.

सोयाबीन खाएं भिगोकर- सोयाबीन में ट्रिप्सिन इनहिबिटर और फाइटेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं. भिगोने और अच्छी तरह पकाने से इनका प्रभाव कम होता है.

फायदा: प्रोटीन का बेहतर उपयोग और पाचन में आसानी.

मेथी दाना खाएं भिगोकर- मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर खाने से वे मुलायम हो जाते हैं और शरीर उन्हें आसानी से पचा पाता है.

फायदा: पाचन में मदद और रक्त शर्करा नियंत्रण में सहायक हो सकता है.

किशमिश खाएं भिगोकर- भिगोई हुई किशमिश में पानी समा जाने से यह नरम हो जाती है और कई लोगों को इसे पचाने में आसानी होती है.

फायदा: बेहतर पाचन, प्राकृतिक मिठास और शरीर को ऊर्जा.

भिगोकर खाने के फायदे?

जब आप फलियां, अनाज, नट्स को भिगोकर खाते हैं तो ये आसानी से पचते हैं.
कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स की मात्रा भी अनाजों, नटस् को भिगोने से कम हो सकती है.
बीज, नट्स पानी में भिगोने से आसानी से मुलायम होकर जल्दी पक जाते हैं.
इनमें मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर हो सकता है.
भिगोकर खाने से अपच, गैस, पेट फूलने की समस्याएं कम हो सकती है.



Source link

Write A Comment