X

इस दुकान के नाम पर ही फिदा हैं लोग, जयपुर की लस्सी ने बना दिया अपना अलग ब्रांड

 

arw img

Jaipur Achanak Lassi Wala : जयपुर की भीषण गर्मी में जहां लोग ठंडक की तलाश में रहते हैं, वहीं रामगढ़ मोड़ की एक छोटी सी दुकान इन दिनों खास चर्चा में है. ‘अचानक लस्सी वाला’ नाम सुनते ही लोग ठिठक जाते हैं और यहीं से शुरू होती है इस दुकान की खास पहचान. अनोखे नाम और लाजवाब स्वाद के चलते यह जगह अब जयपुर के फूड लवर्स की पसंद बन चुकी है. करीब 40 साल का अनुभव रखने वाले परिवार ने इस दुकान की शुरुआत एक साधारण सोच से की थी, लेकिन आज यह एक ब्रांड बन चुका है. यहां अलग-अलग फ्लेवर नहीं, बल्कि सिर्फ मावा मलाई लस्सी मिलती है, जो घर के ताजे दही, मावा और क्रीम से तैयार की जाती है. कुल्हड़ में परोसी जाने वाली यह लस्सी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडक भी देती है. सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर्स की वजह से यह दुकान तेजी से वायरल हो रही है. एक बार यहां की लस्सी पीने वाले लोग बार-बार लौटकर आते हैं, जिससे साफ है कि ‘अचानक’ नाम से शुरू हुई यह कहानी अब लोगों की आदत बन चुकी है.



Source link

Write A Comment