X

उत्तराखंड की ऐसी पूरी जो है प्रोटीन का पावरहाउस

 

arw img

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों का पारंपरिक स्वाद समेटे उड़द दाल की पूरी त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है. इसे मांस की दाल भी कहा जाता है. इसका स्वाद बेहद कमाल का है. अगर आप इसे तैयार करना चाहते हैं तो इस वीडियो में आपके लिए पूरी जानकारी है. इसे तैयार करने के लिए उड़द की दाल को भिगोकर या उबालकर दरदरा पीस लिया जाता है. फिर कड़ाही में तेल गर्म करके जख्या या जीरे के तड़के के साथ बारीक लहसुन, हरी मिर्च, हींग, हल्दी और नमक डालकर दाल को धीमी आंच पर भुना जाता है. इसके बाद गेहूं के आटे की लोई में इस चटपटी भरावन को भरकर सरसों के तेल में मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तला जाता है. यह पूरी प्रोटीन का पावरहाउस है. यह स्वादिष्ट पूरी दही, आलू-कद्दू की सब्जी, भांग या हरी चटनी और गरमा-गरम चाय के साथ खूब पसंद की जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment