X

1 पीस ‘ताकत का पेड़ा’, 1 गिलास दूध से दिनभर की थकान छू! छा गई ₹800 kg की मिठाई

 

arw img

Chhatarpur Famous Peda: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अनोखी मिठाई चर्चा में है. साधारण से दिखने वाले पेड़े को ‘ताकत का पेड़ा’ भी बोला जाता है. इस मिठाई को लेकर दुकानदार का दावा है कि यह शरीर को ऊर्जा देता है और थकान कम करता है. इसे खाने से बूढ़ा भी जवान होगा. स्थानीय व्यापारी जीतेंद्र कुमार इस पेड़े को तैयार करते हैं. उनका कहना है कि इलाके के जंगलों में मिलने वाली शिलाजीत का उपयोग इसमें किया जाता है. वे इसे मावा और शक्कर के साथ मिलाकर बनाते हैं. एक किलो पेड़े में करीब 2 ग्राम शुद्ध शिलाजीत मिलाया जाता है. इसकी कीमत लगभग 800 रुपये प्रति किलो बताई गई है. जीतेंद्र का दावा है कि एक पेड़ा और एक गिलास दूध लेने से पूरे दिन थकान महसूस नहीं होती. उन्होंने इस दावे पर 1 लाख रुपये के इनाम तक की बात कही है. यह पेड़ा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. देखें ये Video

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment