Powered by :

Last Updated:

Apple vs Samsung Foldable Phone : ऐपल का नया फोल्डेबल आईफोन बाजार में आने से पहले ही सैमसंग के साथ उसकी राईवलरी शुरू हो गई है. आईफोन के लॉन्च होने के साथ ही सैमसंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कंपनी का मजाक उड़ाया और लिखा कि जब उसके बचे-खुचे आइडिया पर काम पूरा हो जाए तो बता दें.

ऐपल ने उतारा फोल्डेबल फोन तो सैमसंग ने मारा ताना, देखें दोनों में क्या है खासZoom

सैमसंग ने ऐपल के फोल्डेबल फोन पर उसका आइडिया चुराने को लेकर तंज कसा है.

नई दिल्ली. ऐपल ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपना फोल्डेबल फोन बाजार में उतार दिया. सैमसंग ने 7 साल पहले ही फोल्डेबल फोन पेश कर दिया था. अब जबकि ऐपल ने भी इस सेग्मेंट में एंट्री मारी तो सैमसंग ने उसकी चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. सैमसंग पहले सही ऐपल की इस एंट्री के लिए तैयार थी, यही वजह है कि उसे फोल्डेबल आईफोन लॉन्च होने से हैरानी नहीं हुई. इसके बजाय सैमसंग ने कंपनी के इस कदम का स्वागत किया है.साथ ही चुटीले अंदाज में उस पर ताना भी मारा है.

ऐपल ने 9 सितंबर को अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया. कंपनी ने क्यूपर्टिनो में सरप्राइज़ एंड शाइन नाम से आयोजित इवेंट में अपना प्रोडक्ट पेश किया है.इसमें 7.6-इंच की इनर डिस्प्ले और 5.4-इंच की आउटर डिस्प्ले लगी है. साथ ही Apple पेंसिल सपोर्ट भी लगा है, जिसकी शुरुआत की कीमत भारतीय बाजार में करीब 2.99 लाख रुपये है. ऐपल ने इस फोन की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी.

आईफोन पर क्या बोली सैमसंग
सैमसंग मोबाइल की अमेरिकी इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईफोन के फोल्डेबल फोन को लेकर कमेंट किया है. कंपनी ने लिखा, जब आप (ऐपल) हमारे बचे-खुचे आइडिया को दोबारा गर्म करके ग्राहक को पेश कर लें तो हमें भी बता दीजिएगा. सैमसंग ने दुनिया के सबसे पॉपुलर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म Duolingo को भी इसमें शामिल कर लिया और अपनी पोस्ट में लिखा, @Duolingo मुझे बहुत अफसोस है. उन्होंने (ऐपल) हमारी भी नकल की है. सैमसंग की इस पोस्ट पर Duolingo ने भी रिएक्ट किया और मजाकिया अंदाज में लिखा, ऐपल ने अपने इस फोन का नाम भी उनके नाम पर रखा है. दरअसल, ऐपल ने अपने फोल्डेबल फोन का नाम iPhone Duo रखा है.

सैमसंग ने किया ऐपल का स्वागत
ऐपल के सरप्राइज एंड शाइन इवेंट से पहले ही सैमसंग ने उसकी लॉन्चिंग का स्वागत किया. सैमसंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘वेलकम टू फोल्डेबल्स’ यानी फोल्डेबल फोन की दुनिया में स्वागत है. इसके साथ ही सैमसंग ने एक वीडियो भी पोस्ट किया. सैमसंग के एग्जीक्यूटिव ने कहा कि ऐपल को इस मार्केट में आते देख उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है. जिस कॉन्सेप्ट की शुरुआत सैमसंग ने की थी, उसे अब माना और सराहा जा रहा है. आईफोन के इस फोल्डेबल फोन की डिलीवरी 23 अक्टूबर से शुरू होगी.

ऐपल किस मायने में आगे
सैमसंग ने 2026 में अपना नया फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold8 पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.75 लाख रुपये है, जबकि iPhone Duo की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये के आसपास होगी. इस लिहाज से यह फोन करीब सवा लाख रुपये महंगा पड़ने वाला है. इस फोन में कुछ फीचर ऐसे हैं, जो सैमसंग से आगे की बात करते हैं. एक तो ऐपल ब्रांड का भरोसा मिलेगा ऊपर से आईटोएस इकोसिस्टम. ऐपल के इस फोन में ए20 प्रो परफॉर्मेंस और आईफोन जैसा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी मिलेगा. इस फोन का प्रीमियम बिल्ट डिजाइन, अच्छी रीसेल वैल्यू और 2 टीबी का स्टोरेज इसे कई मायनों में खास बनाता है.

सैसमंग में क्या है खास
अगर आपको बड़ी स्क्रीन चाहिए तो सैमसंग पर दांव आजमा सकते हैं. सैसमंग की अंदर की स्क्रीन 8 इंच की है, जबकि आईफोन में 7.6 इंच है. इसमें बाहर की स्क्रीन 5.4 इंच तो सैमसंग में इससे बड़ी स्क्रीन मिलती है. सैमसंग में एंड्रॉयड होने से इसकी रेंज काफी बढ़ जाती है, जो इसे मल्टीटास्किंग बना देता है. फोल्डेबल फोन के बाजार की बात करें तो अभी सैमसंग के पास इसका 38 फीसदी हिस्सा है, जो आईफोन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment