अगर आप नया MacBook खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐपल की Back to School Sale चल रही है, जिसमें कंपनी चुनिंदा MacBook खरीदने पर फ्री AirPods दे रही है. यानी नया लैपटॉप खरीदने के साथ आपको अलग से एयरपॉड्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हालांकि, इस ऑफर का फायदा हर कोई नहीं उठा सकता. आइए समझते हैं कि यह ऑफर किसके लिए है और कौन-सा मैकबुक खरीदना आपके लिए सही रहेगा.

MacBook खरीदने पर मिलेंगे फ्री AirPods

ऐपल की Education Store से अगर आप कुछ चुनिंदा MacBook Air या MacBook Pro खरीदते हैं, तो कंपनी आपको बिना किसी अडिशनल कीमत के AirPods दे रही है.

लेकिन इस ऑफर के लिए कुछ शर्तें हैं.

इसका फायदा सिर्फ इन लोगों को मिलेगा:

  1. कॉलेज या यूनिवर्सिटी के छात्र
  2. छात्रों के लिए खरीदारी करने वाले माता-पिता
  3. स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी के टीचर और स्टाफ

अगर आप ऐपल की वेबसाइट या किसी दूसरे ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से MacBook खरीदते हैं, तो यह ऑफर नहीं मिलेगा. इसके लिए खरीदारी ऐपल Education Store से ही करनी होगी. कुछ मामलों में ऐपल आपसे Student ID या पढ़ाई से जुड़ा कोई वैलिड डॉक्यूमेंट भी मांग सकता है. ध्यान रखें कि ये ऑफर 27 अगस्त तक ही उपलब्ध है.

MacBook Air खरीदें या MacBook Pro?

अगर आपका काम पढ़ाई, ऑफिस, इंटरनेट चलाना, ऑनलाइन क्लास लेना, प्रोजेक्ट बनाना, फोटो एडिट करना या कभी-कभार वीडियो एडिट करना है, तो MacBook Air आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है.

यह हल्का है, आसानी से बैग में आ जाता है और इसकी बैटरी भी काफी लंबी चलती है. इसलिए स्टूडेंट्स और रोज़ यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बढ़िया लैपटॉप माना जाता है.

वहीं अगर आपका काम थोड़ा भारी है, जैसे:

  • 4K वीडियो एडिट करना
  • 3D डिजाइन बनाना
  • कोडिंग करना

बड़े सॉफ्टवेयर पर लंबे समय तक काम करना तो MacBook Pro ज्यादा बेहतर रहेगा. इसमें ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कूलिंग सिस्टम, ज्यादा चमकदार डिस्प्ले और अडिशनल पोर्ट्स मिलते हैं, जिससे प्रोफेशनल काम आसानी से हो जाता है.

क्या यह ऑफर लेना चाहिए?

अगर आप पहले से मैकबुक खरीदने की सोच रहे थे और आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. मैकबुक के साथ मिलने वाले फ्री एयरपॉड्स अलग से खरीदने पर हजारों रुपये खर्च होते हैं. ऐसे में ये ऑफर अच्छी बचत करा सकता है.

अगर आपकी जरूरत रोज़मर्रा के कामों तक सीमित है, तो MacBook Air सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा. वहीं प्रोफेशनल काम करने वालों के लिए MacBook Pro ज्यादा सही रहेगा. दोनों ही मामलों में ऐपल का बैक टू स्कूल ऑफर इस खरीदारी को पहले से ज्यादा फायदे का सौदा बना देता है.



Source link

Write A Comment