Last Updated:
Birra Roti Recipe: छतरपुर में एक ऐसी रोटी भी बनाई जाती है जिसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, इसे एक खास विधि से तैयार किया जाता है. इसके लिए खास आटा होता है. क्षेत्रीय भाषा में इस आटे की रोटी को बिर्रा रोटी कहा जाता है. जानें खासियत और बनाने की विधि…
Birra Roti Recipe: मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में आज भी कई पारंपरिक व्यंजन अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं. उन्हीं में से एक है बिर्रा रोटी, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. छतरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में यह रोटी आज भी पसंद की जाती है. बिर्रा रोटी की खासियत ये है कि इसे सिर्फ गेहूं से नहीं, बल्कि गेहूं के साथ चना या जौ मिलाकर बनाया जाता है.
बुजुर्ग अम्मा केशकली बताती हैं कि पुराने जमाने में लोग यही बिर्रा रोटी खाते थे और इसी से उनकी ताकत बनी रहती थी. इस रोटी को बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं और चने को मिक्स करके पिसवाना होता है. अगर आप चना आसानी से पचा लेते हैं तो ने आप 5 किलो गेहूं में 2 किलो चना मिला सकते हैं. अगर पाचन क्रिया कमजोर है तो 10 किलो गेहूं में 2 किलो चना मिला सकते हैं. इसके बाद इसे पिसवा लेना है.
ऐसे तैयार करें आटा
अम्मा बताती हैं कि गेहूं-चना को पिसवाने के बाद इस मिश्रित आटे में थोड़ी अजवाइन, नमक और थोड़ा घी या तेल मिलाकर सामान्य तरीके से आटा गूंधा लेना है. इसके बाद इसे तवा या चूल्हे पर सेककर घी के साथ खा सकते हैं जिसका स्वाद गेहूं रोटी से अलग होता है.
रोटी बनेगी प्रोटीन से भरपूर
छतरपुर डॉ. आरसी द्विवेदी के मुताबिक, बिर्रा रोटी पोषण के मामले में साधारण गेहूं की रोटी से कहीं ज्यादा फायदेमंद होती है. जहां सामान्य रोटी सिर्फ कार्बोहाइड्रेट देती है, वहीं बिर्रा रोटी में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट तीनों भरपूर मात्रा में मिलते हैं.
आटे में मिलाएं अजवाइन
डॉक्टर के अनुसार, इसमें मौजूद चना कुछ लोगों को गैस या पेट दर्द दे सकता है, लेकिन आटे में मिलाई गई अजवाइन इस समस्या को पूरी तरह खत्म कर देती है और पाचन तंत्र मजबूत बनाती है. इस रोटी खास तौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें