जमशेदपुर के साकची में टैगोर सोसाइटी के पास धीरज जी अपनी खास मिठाइयों का ठेला लगाते हैं, जिसके स्वाद के जमशेदपुरवासी दीवाने हैं. इनके यहां खासतौर पर इमरती, रबड़ी और मोहन खीर मिलता है जिसका स्वाद और शुद्धता ऐसी है कि एक बार चखने वाला बार-बार लौटकर आता है. मोहन खीर छेने के रसगुल्ले जैसा होता है पर इसे इतना पकाया जाता है कि यह भूरे रंग का हो जाता है. इसकी कीमत 10 रुपये है. इसके अलावा इमरती रबड़ी के साथ अगर पूरी प्लेट लेते हैं तो कीमत 50 रुपये होगी. सुबह 10 से शाम 4 तक यहां आ सकते हैं.