Cooked Meat Storage Tips: इसमें कोई दोराय नहीं कि नॉनवेज डिश को फ्रेश बनाकर खाना ज्यादा सेफ और जायकेदार होता है. लेकिन यदि अक्सर डिश खाने से ज्यादा बन जाए या फेस्टिवल और पार्टी सेलिब्रेशन के बाद बच जाए तो इसे फ्रिज में स्टोर करके अगले दिन भी खाया जा सकता है.
पर पकाए जाने के बाद मटन और चिकन के खराब होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में यदि आप फ्रिज में इसे सही टेंपरेचर पर न स्टोर करें, तो इसे खाना जोखिम भरा हो सकता है. खराब नॉनवेज के सेवन से फूड प्वॉइजनिंग और सीरियस इंफेक्शन का खतरा होता है जो जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसे में यदि आप आदतन नॉनवेज डिश को बासी खाते हैं, तो यहां इसे स्टोर करने का सही तरीका जान लीजिए.
यूके की फूड स्टेंडर्ड एजेंसी (एफएसए) के मुताबिक पका हुआ मीट, जिसमें चिकन, मटन, प्रोसेस्ड मीट शामिल है, पकाने या खोलने के तीन दिनों के भीतर खा लिया जाना चाहिए. इसका मतलब है पकाने का दिन और उसके बाद दो और दिन. तीन दिन पूरे होने से पहले इसे या तो फेंक देना चाहिए.
किस टेंपरेचर पर स्टोर करना चाहिए नॉनवेज डिश?
सभी पके हुए नॉनवेज डिश को फ्रिज में रखकर दिन तक खा सकते हैं. लेकिन सुनिश्चत करें कि टेंपरेचर 5°C
या इससे कम हो. वहीं, यदि आप इसे कुछ हफ्तों तक स्टोर करना चाहते हैं, तो डिश को फ्रिजर में स्टोर करें. ध्यान रखें इसका तापमान -18°C या इससे कम हो. इस तरह से स्टोर किए गए नॉनवेज डिश खाने के लिए लंबे समय तक सेफ माने जाते हैं.
पके हुए नॉनवेज को डिफ्रॉस्ट करने का तरीका?
– पके हुए मांस को फ्रीजर से निकालकर फ्रिज के सबसे निचले हिस्से में रखें.
– इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में या प्लेट पर रखें ताकि नमी निकल जाए.
– मात्रा के आकार के अनुसार इसे रात भर या कुछ घंटों के लिए पिघलने दें.
– पूरी तरह पिघलने के बाद, इसे 24 घंटे के भीतर खा लें.
नोट- पिघलने के बाद पहले से जमे हुए पके हुए मांस को दोबारा कभी न जमाएं.
आप डिफ्रोस्टिंग के लिए डिश को माइक्रोवेव भी कर सकते हैं. डिश को तब तक गर्म करें जब तक कि इससे भाप न निकलने लगे. तुरंत इसे खा लें. याद रखें डिफ्रॉस्ट किए हुए पोर्शन को दोबारा फ्रीजर में न स्टोर करें.
इस बात का ध्यान रखें
एक बार जम जाने के बाद पका हुए नॉनवेज डिश को डिफ्रॉस्ट करते वक्त अगर इसे कमरे के तापमान पर ज्यादा देर तक रखा जाए या अच्छी तरह से गर्म न किया जाए, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. हालांकि पके हुए मीट को दोबारा गर्म करना सेफ है, बशर्ते इसे सही तरीके से स्टोरेज, डिफ्रॉस्टिंग और रिहीटिंग किया गया हो.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.