Last Updated:

बिहार के सीतामढ़ी जिले का कांटा चौक इन दिनों अपनी खास मिठाई ‘56 भोग’ को लेकर चर्चा में है. ‘चंदन चाट एंड स्वीट्स’ की यह मिठाई लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. स्वाद और शुद्धता के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले का कांटा चौक इन दिनों अपनी खास मिठाई ’56 भोग’ को लेकर काफी चर्चा में है. यहां की प्रसिद्ध दुकान ‘चंदन चाट एंड स्वीट्स’ में बनने वाली यह मिठाई अब लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे मिट्टी के छोटे कुल्हड़ में परोसा जाता है, जिससे इसमें मिट्टी की सौंधी खुशबू और स्वाद जुड़ जाता है. यही वजह है कि हर दिन यहां 400 से 500 पीस तक मिठाई की बिक्री हो रही है.

अधिकारियों की पहली पसंद
इस मिठाई का स्वाद सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी खूब पसंद आ रहा है. दुकानदार के अनुसार, जिला समाहरणालय और सरकारी बैठकों में भी ’56 भोग’ की खास मांग रहती है. कई बार 200 से 400 पीस तक के ऑर्डर मिलते हैं, जिन्हें दुकान की ओर से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पहुंचाया जाता है. दुकान संचालक का कहना है कि वर्ष 2018 से यह मिठाई बनाई जा रही है और समय के साथ इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई है.

सेहत के साथ बेहतरीन स्वाद
’56 भोग’ मिठाई स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखती है. 60 रुपये प्रति पीस की कीमत वाली इस मिठाई को शुद्ध छेना, रसगुल्ला, गाढ़ा दूध और मलाईदार क्रीम से तैयार किया जाता है. इसमें ड्राई फ्रूट्स और खास एसेंस भी मिलाए जाते हैं. खास बात यह है कि यह मिठाई कम चीनी यानी लो-शुगर में बनाई जाती है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सजग लोग भी इसे पसंद कर रहे हैं. दुकानदार बताते हैं कि इसे सीधे गैस पर नहीं, बल्कि भाप में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है.

आधुनिक पैकेजिंग से विदेशों तक का सप्लाई
अब यह मिठाई सिर्फ सीतामढ़ी या बिहार तक सीमित नहीं है. कोलकाता, मुंबई समेत कई बड़े शहरों से इसकी मांग आ रही है. यहां तक कि विदेशों तक भी इसकी सप्लाई की जा रही है. मिठाई को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक पैकेजिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि लंबी दूरी तक भेजने के बाद भी इसका स्वाद और ताजगी बरकरार रहे.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Write A Comment