DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
क्या आपको दिखा Instagram में यह बड़ा बदलाव? 10 साल बाद बदला लोगो
ऐप्स

क्या आपको दिखा Instagram में यह बड़ा बदलाव? 10 साल बाद बदला लोगो

By digi_hin August 14, 2026 2 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Powered by :

Last Updated:August 14, 2026, 07:40 IST

Instagram New Logo: इंस्‍टाग्राम ने अपने वर्डमार्क लोगो को बदल दिया है. ऐप पर अब इंस्‍टाग्राम नाम को नए तरीके से लिखा गया है. नया लोगो कुछ लोगों को पसंद आ रहा है तो कुछ इसे नापसंद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

क्या आपको दिखा Instagram में यह बड़ा बदलाव? 10 साल बाद बदला लोगो Zoom

रंगीन ग्रेडिएंट कैमरा आइकन पहले जैसा ही रहेगा.

नई दिल्‍ली. इंस्टाग्राम ने एक दशक बाद अपने वर्डमार्क को नया रूप दे दिया है. इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर इस नए बदलाव की घोषणा की. इससे पहले इंस्टाग्राम की विजुअल पहचान में बड़ा बदलाव साल 2016 में हुआ था, जब पुराने भूरे कैमरा लोगो को हटाकर नया ग्रेडिएंट आइकन लाया गया था. नए वर्डमार्क में इंस्टाग्राम की जानी-पहचानी स्क्रिप्ट स्टाइल बरकरार है, लेकिन अक्षरों के आकार और डिजाइन को दोबारा तैयार किया गया है. इससे इंस्टाग्राम नाम पहले की तुलना में थोड़ा अलग और आधुनिक नजर आता है. मेटा (Meta) द्वारा किए गए इस बड़े विजुअल बदलाव को लेकर इंटरनेट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां कुछ लोग इसे बेहद आधुनिक और क्लीन बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसके नए अंग्रेजी अक्षर ‘r’ का मजाक उड़ाते हुए इसे “Instagzam” कह रहे हैं.

एडम मोसेरी ने एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में बताया कि ऐप के सबसे ऊपरी हिस्से में दिखने वाले नाम की टाइपोग्राफी को ज्यादा शार्प, क्लीनर और आधुनिक बनाया गया है. ब्रांड की मूल पहचान और सादगी को बनाए रखा गया है. प्लेटफॉर्म का रंगीन ग्रेडिएंट कैमरा आइकन पहले जैसा ही रहेगा और यह अपडेट केवल इंस्टाग्राम नाम लिखने के लिए इस्तेमाल होने वाली टाइपोग्राफी तक ही सीमित है.

View this post on Instagram





Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

iOS 27 का इंतजार खत्म! 14 सितंबर से शुरू होगा अपडेट, जानें आपके iPhone में मिलेगा या नहीं

September 10, 2026

Telegram हुआ डाउन तो यूजर्स हुए परेशान! जानें भारत में कितनी शिकायतें आईं और क्या है वजह

September 8, 2026

सिर्फ एक शब्द लिखा और मच गई धूम! इस शख्स के ‘Hello’ पोस्ट से 1 मिलियन के करीब हुए फॉलोअर

September 7, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • स्मृति मंधाना 69 रन बनाते ही हासिल करेंगी नंबर-1 की कुर्सी, बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में इतिहास रचने का मौका
      September 10, 2026
    • 7 पार्ट में बनेगी ‘श्रीमद्भागवत’, पहला पार्ट ‘विष्णुरत’ का ऐलान, अध्यात्मिक विरासत को ग्लोबल बनाने की तैयारी
      September 10, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates