X

क्या आपने खाई ये रहस्यमयी सब्जी? हाथों-हाथ बिक जाती, ₹5000 किलो तक कीमत!

 

arw img

Boda Mushroom: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून में कई तरह की सब्जियां जंगल से निकलने लगती हैं. इन्हीं में से एक है बोड़ा, जो चर्चा में है. यह सरगी (साल) के पेड़ों के नीचे उगती है. बाजार में यह 3-4 दिन पहले 5 हजार रुपये किलो तक बिक चुका है. अभी इसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये किलो चल रही है. खास बात यह है कि इसकी डिमांड बेहत ज्यादा है. बोड़ा बाजार में आते ही हाथों-हाथ बिक जाता है और इसे खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. बोड़ा को निकालना आसान काम नहीं है. ग्रामीण जंगल में घंटों मेहनत करते हैं फिर इसे निकाल पाते हैं. एक किलो बोड़ा जुटाने में करीब-करीब एक घंटे से ज्यादा समय लग सकता है. यह पूरी तरह नेचूरल तरीके से उगता है. इसमें किसी तरह की रासायनिक खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं होता. यही वजह है कि इसे ऑर्गेनिक माना जाता है, बस्तर के लोग इसे प्याज और मसालों के साथ बनाकर खाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment