ABC juice VS ABC achar benefits: लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे पौष्टिक और हेल्दी फूड्स को शामिल करना होगा, जो आपको रोगों से दूर रखें. काफी लोग हर दिन जूस पीते हैं. सलाद खाते हैं. प्रोटीन, कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं. इन दिनों दो चीजें हेल्थ ट्रेंड्स में काफी चर्चा में हैं. ये हैं एबीसी जूस और एबीसी अचार. लोग इनके बारे में सर्च कर रहे हैं. जानना चाह रहे हैं कि ये क्या चीजें हैं, कैसे बनाई जाती हैं, क्या फायदे हैं. एबीसी का क्या मतलब है. चलिए यहां जानते हैं कि आखिर क्या है ये एबीसी अचार (ABC achar) और एबीसी जूस (ABC juice). दोनों को कैसे बनाते हैं, क्या होते हैं इनके सेवन से सेहत लाभ?
क्या है एबीसी जूस?(What is ABC juice)
इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, एबीसी जूस में ए यानी सेब, बी यानी बीटरूट (चुकंदर) और सी का मतलब गाजर से है. इन तीनों को एक साथ मिलाकर हेल्दी जूस तैयार किया जाता है, जिसे एबीसी जूस नाम दिया गया है. ये बेहद ही पौष्टिक जूस है, जिसमें इन तीनों चीजों में मौजूद पोषक तत्व एक साथ मिलकर इसे और भी हेल्दी बनाते हैं. एबीसी जूस पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं. शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है. सेब आयरन की कमी नहीं होने देता. चुकंदर शरीर में खून बढ़ाता है. गाजर से भरपूर विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन) मिलता है, जो आंखों को हेल्दी रखता है. एबीसी जूस को सुबह खाली पेट पीना चाहिए. ये जूस हार्ट, लिवर, आंखों, त्वचा आदि को हेल्दी रख सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, बी-कॉम्प्लेक्स होते हैं. हालांकि, ये नेचुरली बहुत मीठा होता है, इसलिए डायबिटीज पेशेंट इसके सेवन से बचें या बेहद कम मात्रा में करें.
क्या है एबीसी अचार (What is ABC achar)
एबीसी अचार में भी सामग्री सेम ही होता है जैसे सेब, चुकंदर और गाजर, बस ये जूस की जगह अचार के फॉर्म में बना होता है. ये भी स्वाद में बेहद चटपटा, टेस्टी और हेल्दी है. इसमें नमक, सिरका, सरसों तेल, मसाले आदि डालकर बनाया जाता है. एबीसी अचार बनाने के लिए इसे फर्मेंट या मैरिनेट किया जाता है. यह अचार जूस के मुकाबले कच्चा, हाइड्रेटिंग होता है. फर्मेंट होने के कारण यह गुड बैक्टीरिया प्रोबायोटिक्स को बढ़ाता है, जो आंतों को हेल्दी रखते हैं. पाचन में सहायता करते हैं. आप इस अचार को हर दिन खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही करें सेवन. चूंकि, इसमें नमक है इसलिए अधिक खाने से सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है. यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है.
दोनों में कौन अधिक फायदेमंद?
-एबीसी जूस को पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. शरीर से टॉक्सिन पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं. वहीं, एबीसी अचार खाने से शरीर को गुड बैक्टीरिया मिलता है. पाचन तंत्र हेल्दी रहता है. पेट, आंतों और पाचन तंत्र की सेहत जब दुरुस्त रहती है तो आपका पूरा शरीर हेल्दी रहता है. हालांकि, फर्मेंट करने और नमक होने के कारण एबीसी अचार पानी में घुलनशील (Soluble) विटामिन खो देता है. इन दोनों के अलग-अलग फायदे हैं, जिसे सीमित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.
-स्किन को ग्लोइंग बनाना है, शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालना है, ब्लड सर्कुलेशन सही बनाए रखना है तो आप एबीसी जूस का सेवन कर सकते हैं.
-वहीं, जिनका पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है, कब्ज रहता है, आंतों की सेहत खराब रहती है तो ऐसे लोग एबीसी अचार खा सकते हैं. यह एक हेल्दी प्रोबायोटिक ऑप्शन साबित हो सकता है.
-जूस जहां शरीर को भरपूर पोषण प्रदान कर सकता है, वहीं अचार पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. थोड़ा सा एबीसी अचार भोजन में शामिल करने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. इनमें से क्या चुनें, तो ये पूरी तरह से आप पर निर्भर है. आपको दोनों में से किसका टेस्ट अच्छा लगता है, आपके शरीर के लिए कौन से पोषक तत्वों की जरूरत अधिक है, पाचन तंत्र कितना हेल्दी या अनहेल्दी है, इस आधार पर आप इनका सेवन कर सकते हैं.
कब करें इनका सेवन?
एबीसी जूस का सेवन आप सुबह खाली पेट करें. वहीं, एबीसी अचार का सेवन आप दिन और रात के खाने में कर सकते हैं. एक दिन में एक ग्लास एबीसी जूस ही पिएं और एक चम्मच एबीसी अचार खाएं.