Last Updated:

क्या आप भी रेस्टोरेंट जैसा मटन घर पर बनाना चाहते हैं? खड़े मसालों और दही का एक खास मेल इस रेसिपी को लाजवाब बनाता है. धीमी आंच पर पकने का यह सीक्रेट तरीका क्या है? जानिए कैसे मसालों का जादू इस मटन करी को ऐसा स्वाद देता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुरः अगर आप घर पर ऐसी मटन करी बनाना चाहते हैं जिसकी खुशबू और स्वाद लाजवाब हो, तो खड़े मसालों और दही से तैयार होने वाली यह खास मटन रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. यह मटन करी मसालों के शानदार स्वाद के साथ तैयार होती है.

मटन तैयार करने की विधि
सबसे पहले 1 किलो मटन को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इसके बाद मटन को मैरिनेट करने के लिए उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, जीरा, गोलकी और धनिया पत्ता का पेस्ट मिलाएं. साथ ही दही, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मटन को अच्छी तरह मिला लें. यह सुनिश्चित करें कि मसाला मटन के हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाए. इसके बाद मटन को लगभग 45 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें.

खड़े मसालों का उपयोग
एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें. तेल गरम होने के बाद इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, लौंग और जीरा जैसे खड़े मसाले डालें. जब इन मसालों से खुशबू आने लगे, तो मैरिनेट किया हुआ मटन कढ़ाई में डाल दें. मटन को मसालों के साथ अच्छी तरह भूनें. धीमी और मध्यम आंच पर भूनने से मसालों का स्वाद मटन के अंदर तक पहुंचता है.

पकाने की प्रक्रिया
मटन को तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे और कढ़ाई से अच्छी खुशबू आने लगे .इसके बाद ऊपर से थोड़ा गरम मसाला डालकर एक बार फिर अच्छी तरह चलाएं. अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर कढ़ाई को ढक दें और धीमी आंच पर मटन को पकने दें. मटन को धीरे-धीरे पकाने से ग्रेवी गाढ़ी होती है और खड़े मसालों का स्वाद पूरी डिश में अच्छी तरह घुल जाता है.

अंतिम तैयारी और परोसना
बीच-बीच में ढक्कन खोलकर मटन को चलाते रहें. जब मटन पूरी तरह नरम हो जाए, ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और ऊपर तेल दिखाई देने लगे, तो आपकी खड़े मसालों वाली दही मटन तैयार है. ऊपर से ताजा धनिया पत्ता डालकर इसे गरमागरम परोसें. यह मटन गरमा-गरम चावल, रोटी, पराठे या नान के साथ परोसा जा सकता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment