Last Updated:
दिल्ली के चावड़ी बाजार में श्याम स्वीट्स 35 सालों से मोदक का वही स्वाद परोस रहा है. गणेश उत्सव के लिए यहाँ 12 वैरायटी उपलब्ध हैं. इनमें सात अनाज, काजू और चॉकलेट मोदक काफी पसंद किए जा रहे हैं. ₹500 प्रति किलो से शुरू इन मोदकों का स्वाद बेहद खास है.
दिल्ली के पुराने बाजारों की अपनी एक अलग पहचान है. यहां की गलियों में सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि सालों पुराना स्वाद भी देखने को मिलता है. गणेश उत्सव के दौरान अगर आप गणपति बप्पा के पसंदीदा मोदक का स्वाद लेना चाहते हैं, तो चावड़ी बाजार की श्याम स्वीट्स आपके लिए खास जगह हो सकती है. इस दुकान पर पिछले करीब 35 साल से मोदक तैयार किए जा रहे हैं और समय के साथ यहां इसकी कई नई वैरायटी भी जुड़ गई हैं.
श्याम स्वीट्स पर मोदक को लेकर काफी वैरायटी देखने को मिलती है. यहां चावल, मल्टीग्रेन, काजू, ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट से तैयार किए गए मोदक ग्राहकों को मिलते हैं. यानी अगर आपको पारंपरिक स्वाद पसंद है तो उसके लिए भी विकल्प है और अगर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स वाले मोदक भी मौजूद हैं.
मिठाई विक्रेता अजय अग्रवाल ने बताया, हम हर साल गणेश चतुर्थी से पहले मोदक बनाना शुरू कर देते हैं. शॉप पर कई प्रकार के मोदक उपलब्ध हैं. इनमें सबसे ज्यादा सात अनाज का मोदक खरीदा जा रहा है. यह दाल, चावल, गेहूं और बेसन जैसे सात अनाज को मिलाकर बनाया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दुकानदार संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह और शाम में भगवान गणपति की आरती से पहले मोदक का भोग लगाया जाता है. दिल्ली में 20-25 साल से गणपति उत्सव मनाया जाना शुरू हुआ. शुरू में मोदक बनाने के लिए महाराष्ट्र गए थे और मुंबई से सांचे और मोदक लेकर आए थे. इसके बाद ही हमने मोदक बनाने शुरू किए.
मोदक की कीमत भी उसकी वैरायटी और सामग्री के हिसाब से तय होती है. यहां मोदक करीब 500 रुपये प्रति किलो से शुरू होते हैं. खास बात यह है कि ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से भी मोदक की वैरायटी चुन सकते हैं.