Last Updated:
Cooking mistakes : आप भी सब्जी या दाल बनाते समय सबसे पहले कढ़ाई में खड़े मसाले डाल देते हैं? यहां जानिए खड़े मसालों के इस्तेमाल से जुड़ी इस बड़ी गलती के बारे में और साथ ही शेफ द्वारा बताया गया सही तरीका, जो आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगा.
क्यों नहीं डालने चाहिए खड़े मसाले सीधे गर्म तेल में?
Cooking Mistakes Indian Spices : भारतीय रसोई में जब भी खाना बनाने की शुरुआत होती है, तो सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें खड़े मसाले डालने का नियम सा बन गया है. जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग या इलायची की सोंधी-सोंधी खूशबू से ही पूरे घर को पता चल जाता है कि रसोई में कुछ स्वादिष्ट पक रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तरीके से आप तड़का लगा रहे हैं, वह आपके खाने का स्वाद और सेहत, दोनों बिगाड़ सकता है? हाल ही में शेफ कुलदीप राणा ने इस आम कुकिंग मिस्टेक पर रोशनी डाली है, जिसे हम और आप बरसों से दोहराते आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि खड़े मसालों के इस्तेमाल का असल और वैज्ञानिक तरीका क्या है.
क्यों नहीं डालने चाहिए खड़े मसाले सीधे गर्म तेल में?
अक्सर हम कड़ाही में तेल के तेज गर्म होते ही सबसे पहले उसमें खड़े मसाले उड़ेल देते हैं. शेफ के मुताबिक, यह तरीका सिर्फ कुछ चुनिंदा डिशेज के लिए सही है जहाँ किसी खास रेसिपी की डिमांड के तहत मसालों को हल्का सा जलाकर स्मोकी फ्लेवर लाना होता है.
View this post on Instagram