Last Updated:

Sandwich For Summer Breakfast: वेज सैंडविच एक हेल्दी और हल्का समर ब्रेकफास्ट है. इसे बहुत कम सामग्री से बनाया जाता है और यह हाइड्रेटिंग और पेट भरने वाला नाश्ता है, जो आपको लंबे समय तक एक्टिव रखता है. यह शरीर को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट की सेहत के लिए अच्छा है और कब्ज से बचाव कर सकता है. नीचे रेसिपी पढ़ें.

Zoom

Sandwich For Summer Breakfast: गर्मियों के मौसम में हल्का, पौष्टिक और जल्दी तैयार होने वाला नाश्ता सबसे बेहतर माना जाता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच ऐसा भोजन जरूरी है जो शरीर को ठंडक दे और दिनभर एनर्जी बनाए रखे. ऐसे में प्याज, टमाटर जैसी चीजों से ही आप आसानी से वेज सैंडविच बना सकते हैं और शाम के समय में भी यह सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. आप इस विधि के साथ सैंडविच बनाते हैं तो यह आपके तन और मन को संतुष्ट कर सकता है. गर्मी के दिनों में खीरा और टमाटर जैसे पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. वहीं प्याज को पारंपरिक रूप से लू से बचाव में सहायक माना जाता है. इन छोटी-छोटी चीजों का कॉम्बिनेशन एक ऐसा नाश्ता तैयार करता है, जो हल्का भी है और पोषण से भरपूर. जानें वेज सैंडविच बनाने के लिए किन किन सामग्री जरूरत पड़ेगी और बनाने की विधि…

वेज सैंडविच बनाने की विधि
सबसे पहले तो प्याज-टमाटर, खीरा जैसी सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर काट लें. खीरे को छीलकर धो लें और पतले स्लाइस में काट लें. प्याज-टमाटर को भी धोकर स्लाइस में काट लें. अब एक बाउल में प्याज, टमाटर और खीरे को डालकर उसमें नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिला दें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें हल्की सी हरी चटनी और मेयोनीज सॉस भी डाल सकते हैं. कसम से आपको मजा ही आ जाएगा. इसके बाद ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर अलग रख लें. फिर इस मिश्रण को ब्रेड के चारों तरफ फैला दें और दूसरी स्लाइस से कवर कर दें.

अगर चाहें तो इसे हल्का टोस्ट भी कर सकते हैं या फिर गैस पर भी हल्का सेक सकते हैं. टोस्ट करने से यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनता है. सैंडविच को बीच से काट लें या तिकोना काट लें. आपका घर का बना खीरे का सैंडविच हल्के समर ब्रेकफास्ट के लिए तैयार है. इसे ताजे तरबूज के जूस के साथ सर्व करें और आनंद लें.

ऑफिस वालों के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट
यह सैंडविच ना सिर्फ जल्दी तैयार हो जाता है बल्कि ऑफिस जाने वाले लोगों और बच्चों के टिफिन के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती, जिससे यह व्यस्त दिनचर्या वाले लोगों के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट बन जाता है.

वेज सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
वेज हेल्दी सैंडविच को बनाने के लिए आपको 6 ब्रेड स्लाइस (ब्राउन या मल्टीग्रेन बेहतर), 1 मिडिल साइज का प्याज (बारीक कटा हुआ), 1 टमाटर (स्लाइस या बारीक कटा), 1 खीरा (पतले स्लाइस में कटा), 2 चम्मच हरी चटनी और मेयोनीज, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा चाट मसाला चाहिए. चाहें तो आप इसमें बटर या चीज स्लाइस भी जोड़ सकते हैं.
6 सफेद ब्रेड स्लाइस, 2 खीरे, 4 टेबलस्पून पुदीना और धनिया की चटनी, 1 टमाटर, 4 टेबलस्पून मेयोनेज की सॉस, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पाउडर.

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Write A Comment