Last Updated:
बोकारो की विभा ने खास तौर पर गर्मी और बच्चों के लिए एक आसान और पौष्टिक रेसिपी साझा की है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती इसके लिए बस ताजा दूध, चीनी और पका हुआ बेल फल कि जरूरत होती है.
गर्मियों के मौसम में अगर आप कोल्ड ड्रिंक और शरबत पीकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है बेल मिल्क शेक जिससे बच्चे और बड़े दोनों ही बहुत पसंद करतें हैं.
ऐसे में बोकारो सेक्टर-1 की विभा ने खास तौर पर गर्मी और बच्चों के लिए एक आसान और पौष्टिक रेसिपी साझा की है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैंविभा बताती हैं कि इस रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती इसके लिए बस ताजा दूध, चीनी और पका हुआ बेल फल कि जरूरत होती है.
स्वादिष्ट बेल मिल्क शेक का आनंद उठा सकते
सबसे पहले पेड़ से ताजा बेल तोड़कर उसका गूदा (पल्प) निकाल लें इसके बाद उस पल्प को अच्छे से मसलकर छलनी की मदद से दबाएं, ताकि उसका रस आसानी से बाहर निकल सके फिर दूसरे चरण में बेल के रस को किसी साफ गिलास या कटोरी में इकट्ठा कर लें. अपने स्वाद के अनुसार इसमें चीनी मिलाएं इसके बाद ताजा दूध और बेल के रस को जूसर या मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर ले. फिर गिलास में डालकर या फिर ठंडाकर तैयार कर स्वादिष्ट बेल मिल्क शेक का आनंद उठा सकते हैं.वहीं विभा का कहना है कि यह रेसिपी जितनी आसान है, उतनी ही फायदेमंद भी है. बेल के फल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं.जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाते है. गर्मियों में लू से बचाव में भी मदद करते हैं