Probiotic Rice Recipe : चिलचिलाती धूप और उमस के इस मौसम में जब कुछ भी भारी खाने का मन नहीं करता, तब शरीर को अंदर से कूल रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में पेट की गर्मी, गैस और थकान से बचने के लिए बंगाल की पारंपरिक डिश ‘पांता भात’ (Panta Bhat) किसी वरदान से कम नहीं है. यह रात के बचे हुए चावलों को पानी में भिगोकर (फरमेंट करके) तैयार किया जाने वाला एक बेहद साधारण लेकिन चमत्कारी भोजन है. दिखने में सिंपल यह रेसिपी अपने भीतर सेहत का खजाना समेटे हुए है.
रातभर पानी में भीगे रहने के कारण इसकी तासीर बेहद ठंडी हो जाती है, जो पेट की गर्मी को शांत कर शरीर का तापमान दुरुस्त रखती है. जबकि खमीर उठने (Fermentation) के कारण इसमें भरपूर गुड बैक्टीरिया पनपते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर कर कब्ज और एसिडिटी को जड़ से खत्म करते हैं. इसके अलावा, यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है. सामान्य चावल के मुकाबले इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है, जो इम्युनिटी बढ़ाती है.
तो चलिए, बिना देर किए नोट करते हैं पेट को तृप्त करने वाली यह आसान और लाजवाब रेसिपी!
सामग्री (Ingredients):
पके हुए चावल: 1 कप (रात के बचे हुए चावल सबसे बेस्ट हैं)
पानी: 2 कप (चावल को डुबोने के लिए)
सरसों का तेल (Mustard Oil): 1 छोटा चम्मच (स्वाद के लिए बेहद जरूरी)
हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी या तली हुई)
प्याज: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
नमक: स्वादानुसार नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
पारंपरिक साइड डिश (परोसने के लिए):
आलू चोखा (उबले आलू का भर्ता),
सूखी तली हुई लाल मिर्च, या भुनी हुई मछली (माश भाजा).
बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe):
स्टेप 1: चावल को भिगोएं (रात का काम)
सबसे पहले पके हुए चावलों को एक मिट्टी के बर्तन या गहरे कटोरे में डालें. अब इसमें पानी डालें ताकि चावल पूरी तरह डूब जाएं. बर्तन को ढककर रातभर (लगभग 8 से 10 घंटे) के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें. इससे चावलों में हल्का खमीर उठ जाएगा.
स्टेप 2: सुबह की तैयारी
अगली सुबह, चावल पानी को सोखकर हल्के सॉफ्ट हो जाएंगे. अब इस भीगे हुए चावल में स्वादानुसार नमक और एक चम्मच कच्चा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
स्टेप 3: तड़का और मिक्सिंग
अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें. अगर आपको तीखा पसंद है, तो हरी मिर्च को हाथों से थोड़ा मैश (मसल) करके चावल में मिलाएं, इससे पांता भात का असली स्वाद निखर कर आता है. आप चाहें तो थोड़ा सा नींबू का रस भी निचोड़ सकते हैं.
View this post on Instagram