Last Updated:
Dehradun best chaat : इन दिनों देहरादून में पर्यटन पीक पर है. जो लोग फूड लवर्स हैं, उनके लिए भी ये जगह जन्नत से कम नहीं. अगर आप चाट खाना पसंद करते हैं, तो हम आपको देहरादून के पांच बेस्ट स्पॉट्स बताने जा रहे हैं. सबसे पहला नाम जेहन में राजपुर रोड पर स्थित ‘कुमार स्वीट्स शॉप’ का आता है. शुद्धता से खाई जाने वाली चाट के शौकीनों के लिए ‘जैन चाट भंडार’ पसंदीदा ठिकाना है. इनके यहां का ‘सफेद मटर की चाट’ और ‘पापड़ी चाट’ खाकर लगता है मानो पुरानी दिल्ली के स्वाद को देहरादून में उतार दिया गया हो. स्वाद की इस लिस्ट में ‘गुरु कृपा चाट भंडार’ का भी अपना एक अलग ही रुतबा है.
पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रवेश द्वार माना जाने वाला देहरादून अपने सुहावने मौसम और खूबसूरत वादियों के लिए ही नहीं बल्कि अपने लाजवाब और चटपटे स्ट्रीट फूड के लिए भी देशभर में मशहूर है. दून की चाट संस्कृति में उत्तर भारतीय स्वादों का एक ऐसा बेहतरीन संगम देखने को मिलता है जो यहां आने वाले हर सैलानी को अपना दीवाना बना लेता है. करारी खास्ता से लेकर क्रिस्पी बाइट्स तक देहरादून के चप्पे-चप्पे पर स्वाद का एक अनोखा सफर बिखरा हुआ है.
देहरादून में स्वाद के सफर की शुरुआत करें तो राजपुर रोड पर स्थित ‘कुमार स्वीट्स शॉप’ का नाम सबसे पहले जेहन में आता है. यहां की मखमली और बेहद कुरकुरी ‘खस्ता चाट’ आपका दिल जीतने के लिए काफी है. इस टिक्की में गाढ़ी दही, सोंठ और तीखी हरी चटनी का जो सही बेलेंस होता है, वह मुंह में जाते ही रस घोल देता है. कुमार स्वीट्स की ‘पापड़ी चाट’ और ‘भल्ला चाट’ को भी लोग बड़े चाव से खाते हैं.
परंपरा और शुद्धता से खाई जाने वाली चाट के शौकीनों के लिए देहरादून का ‘जैन चाट भंडार’ पसंदीदा ठिकाना है. यहां की चाट का पारंपरिक और तीखा स्वाद लोगों को सालों से अपनी ओर खींचता आ रहा है. जैन चाट भंडार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मसालों के सही अनुपात का खास ध्यान रखा जाता है. इनके यहां मिलने वाली ‘सफेद मटर की चाट’ और कुरकुरी ‘पापड़ी चाट’ को खाकर ऐसा लगता है मानो पुरानी दिल्ली के पारंपरिक स्वाद को सीधे देहरादून में उतार दिया गया हो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
स्वाद की इस लिस्ट में ‘गुरु कृपा चाट भंडार’ का भी अपना एक अलग ही रुतबा है. यहां परोसे जाने गोलगप्पे का तीखापन और चटनियों का खट्टा-मीठा स्वाद इस तरह घुला होता है कि लोग उंगलियाँ चाटते रह जाते हैं. करणपुर स्थित गुरु कृपा चाट भंडार में 1 या 2 फ्लेवर नहीं बल्कि 5 फ्लेवर वाले पानी के साथ गोलगप्पे परोसे जाते हैं. आप यहां 40 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से इनके अचारी, खट्टा-मीठा, इमली, पुदीना आदि के पांच फ्लेवर पानी के साथ गोलगप्पे खा सकते हैं.
अगर आप देहरादून में स्ट्रीट फूड के असली और देसी अंदाज़ का अनुभव करना चाहते हैं, तो ‘वीरू चाट वाले’ के यहां चक्कर लगाना बिल्कुल न भूलें. वीरू चाट वाले अपने बेहतरीन जायके और तीखे मसालों के लिए काफी लोकप्रिय हैं. इनकी खासियत यह है कि आप यहां कचालू और छोले की चाट का स्वाद ले सकते हैं. देहरादून में सिर्फ इन्हीं की कार्ट पर यह चाट आपको मिलेगी. इसे खाने के लिए आपको शाम के समय देहरादून के पलटन बाजार से मछली बाजार जाना होगा जहां दूल्हा बाजार में यह दुकान स्थित है.
अगर आप देहरादून जाकर ज्यादा घूमना फिरना नहीं चाहते हैं और सस्ते गोलगप्पे खाना चाहते हैं तो देहरादून के तिब्बती मार्केट के नजदीक शिवाय चाट भंडार से बन टिक्की, टिक्की और गोलगप्पे खा सकते हैं. गोलगप्पों का तीखा, पुदीने और हींग से भरपूर पानी मुंह में जाते ही एक अनोखी ताजगी और किक भर देता है. इनकी खस्ता कचौड़ी और आलू की चाट भी लाजवाब होती है.
देहरादून के चाट प्रेमियों के बीच ‘बंगाली स्वीट शॉप’ की ‘देसी घी की टिक्की’ का एक अलग ही क्रेज है. जैसे ही आलू की टिक्की को शुद्ध देसी घी में तवे पर धीमी आंच पर सेका जाता है, उसकी खुशबू पूरे वातावरण में फैल जाती है. देसी घी में तली हुई यह करारी टिक्की ऊपर से क्रंची और अंदर से बेहद मखमली होती है. जब इसके ऊपर गाढ़ा दही, भुना जीरा, अनार के दाने देहरादून के चाट प्रेमियों के बीच ‘बंगाली स्वीट शॉप’ की ‘देसी घी की टिक्की’ का एक अलग ही क्रेज है. यह करारी टिक्की ऊपर से क्रंची और अंदर से मखमली होती है. जब इसके ऊपर गाढ़ा दही, भुना जीरा, अनार के दाने और खास चटनियां डाली जाती हैं, तो यह स्वाद के मामले में हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है.
चटपटे और मसालेदार स्वादों के बीच अगर आप कुछ थोड़ा लाइट और रिफ्रेशिंग तलाश रहे हैं तो राजपुर रोड जाखन में ‘दिल्ली फ्रूट चाट’ आपके लिए एकदम सही जगह है. यहां मौसम के ताजा और रसीले फलों को काटकर, उन पर एक खास किस्म का सीक्रेट चाट मसाला और नींबू का रस छिड़क कर परोसा जाता है. यह फ्रूट चाट न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल होती है बल्कि सेहत के लिहाज से भी एक बेहतरीन और सेहतमंद ऑप्शन है.